भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरिकॉम (51 किग्रा) का दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूट गया और उन्हें रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता इंग्रिट वालेंसिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इस चुनौतीपूर्ण मैच में मैरी कॉम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सकीं। यह 38 साल की महान मुक्केबाज का अंतिम ओलंपिक मुकाबला होगा।
