1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. सोनिया गांधी की किताब से गोधरा कांड पर बड़ा विवाद, पूर्व सीबीआई अधिकारी ने दिया जवाब

सोनिया गांधी की किताब से गोधरा कांड पर बड़ा विवाद, पूर्व सीबीआई अधिकारी ने दिया जवाब

Godhra Train Fire: सोनिया गांधी की किताब में गोधरा ट्रेन अग्निकांड (Godhra Train Fire) को विवादास्पद बताए जाने पर पूर्व सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना ने आपत्ति जताई। जानें पूरा मामला।

By: Aparna Panwar 
Updated:
सोनिया गांधी की किताब से गोधरा कांड पर बड़ा विवाद, पूर्व सीबीआई अधिकारी ने दिया जवाब

Godhra Train Fire: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड (Godhra Train Fire) का जिक्र किया गया है। दरसअल इस किताब में घटना के पीछे की परिस्थितियों को विवादास्पद बताया गया है। इस टिप्पणी पर सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोनिया गांधी के दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए जांच और अदालत के फैसले का हवाला दिया है।

राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी की टिप्पणी पर जताई आपत्ति

सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि गोधरा ट्रेन अग्निकांड की जांच पूरी तरह तथ्यों और सबूतों के आधार पर की गई थी। जिसके बाद जांच में घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया गया था और अदालत ने भी जांच के निष्कर्षों पर विचार करने के बाद फैसला सुनाया था।

अस्थाना ने कहा कि जांच को राजनीतिक नजरिए से देखना सही नहीं है। उन्होंने इस दावे को भी खारिज किया कि जांच तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े राजनीतिक कारणों से प्रभावित थी। उनके मुताबिक, यह एक आपराधिक मामला था और इसकी जांच भी उसी आधार पर की गई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के व्यक्ति की मौत को समान संवेदनशीलता से देखा जाना चाहिए।

सोनिया गांधी की किताब में क्या लिखा है

सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में गोधरा ट्रेन अग्निकांड का उल्लेख किया है। किताब के मुताबिक, साबरमती एक्सप्रेस में अयोध्या से लौट रहे कारसेवक सवार थे। इसी दौरान ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, किताब में आग लगने की परिस्थितियों को विवादास्पद बताया गया है। इसके साथ ही घटना के बाद गुजरात में भड़की सांप्रदायिक हिंसा का भी जिक्र किया गया है।

27 फरवरी 2002 को हुआ था गोधरा ट्रेन अग्निकांड

जानकारी के लिए बता दें 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एक हिस्से में आग लगा दी गई थी। इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 59 यात्रियों की जान चली गई थी। इसके बाद गुजरात के कई इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई।

इस मामले में साल 2011 में विशेष अदालत ने 31 लोगों को दोषी ठहराया था। बाद में अक्टूबर 2017 में गुजरात हाई कोर्ट ने 11 दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया, जबकि अन्य 20 दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी। सोनिया गांधी की किताब में की गई टिप्पणी और राकेश अस्थाना की प्रतिक्रिया के बाद गोधरा कांड एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का गिग वर्कर्स को बड़ा तोहफा, हर शहर में बनेंगे वाई-फाई रेस्ट जोन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...