1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली खबरें

दिल्ली खबरें (Delhi News in Hindi)

दिल्ली में 200 नई ईवी बसों की शुरुआत, इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 5 हजार के पार

दिल्ली में 200 नई ईवी बसों की शुरुआत, इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 5 हजार के पार

दिल्ली में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके बाद डीटीसी का ईवी बस बेड़ा 5 हजार के पार पहुंच गया। कार्यक्रम में दिल्ली-करनाल ई-बस सेवा, 56 लेडीज स्पेशल बस सेवाएं और राजघाट में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किया गया। सरकार ने 2028-29 तक करीब 14 हजार बसों का लक्ष्य रखा है।

ICAR के छात्रों को बड़ी सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने DBT से छात्रवृत्ति-फेलोशिप राशि की शुरुआत की

ICAR के छात्रों को बड़ी सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने DBT से छात्रवृत्ति-फेलोशिप राशि की शुरुआत की

दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर के छात्रों के लिए आधार आधारित डीबीटी छात्रवृत्ति और फेलोशिप वितरण व्यवस्था का शुभारंभ किया। एक क्लिक के जरिए 6,080 छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन, व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन, व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर

नई दिल्ली में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें 24 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 1,000 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने व्यापार और कारोबार को विकसित भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अहम बताया। सम्मेलन में जीएसटी, ऑनलाइन व्यापार, एमएसएमई, मंडी टैक्स और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट, सहजनवा एलिवेटेड रोड परियोजना पर जताया आभार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट, सहजनवा एलिवेटेड रोड परियोजना पर जताया आभार

सांसद रवि किशन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर गोरखपुर की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर चर्चा की। सहजनवा में ₹700 करोड़ की एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी मिलने पर आभार जताया।

एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ विमान

एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ विमान

फुकेत से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की AI2379 फ्लाइट को उड़ान के दौरान टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मेडिकल सहायता दी गई। एअर इंडिया ने मामले की जांच में सहयोग करने की बात कही है।

बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले में बरी, कोर्ट के फैसले के बाद सियासी भविष्य पर नजर

बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले में बरी, कोर्ट के फैसले के बाद सियासी भविष्य पर नजर

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है। फैसले के बाद बृजभूषण ने इसे न्याय की जीत बताया। अब उनके राजनीतिक भविष्य और WFI में संभावित भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

‘नाद’ में दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय ब्लाइंड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता और खेलों के भविष्य पर होगा राष्ट्रीय संवाद

‘नाद’ में दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय ब्लाइंड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता और खेलों के भविष्य पर होगा राष्ट्रीय संवाद

'नाद' के अंतर्गत 1 अगस्त 2026 को नोएडा इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की NAAD Knockout Rapid Chess Tournament for the Blind 2026 और राष्ट्रीय खेल संवाद (Sports Forum) का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दृष्टिबाधित शतरंज खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच मिलेगा, वहीं खेल विशेषज्ञ भारत में खेलों के विकास, समावेशी खेल संस्कृति, खेल विज्ञान और खिलाड़ियों के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

चढ़ावा प्रबंधन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस; SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

चढ़ावा प्रबंधन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस; SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे के प्रबंधन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। अदालत ने मामले की जांच कर रही SIT से रिपोर्ट मांगी है और अगली सुनवाई सोमवार को निर्धारित की गई है।

नर्मदा अवार्ड विवाद के लंबित मामलों का समाधान, राज्यों के बीच सहयोग की नई मिसाल

नर्मदा अवार्ड विवाद के लंबित मामलों का समाधान, राज्यों के बीच सहयोग की नई मिसाल

नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नर्मदा अवार्ड से जुड़े गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लंबित मामलों का समाधान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आभार व्यक्त किया। यह निर्णय राज्यों के बीच सहयोग और सहकारी संघवाद को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया ‘प्रगति’ कार्यक्रम, 20 हजार नए कृषि उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया ‘प्रगति’ कार्यक्रम, 20 हजार नए कृषि उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में ‘प्रगति’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अभियान के तहत अब तक 26 हजार कृषि उद्यमी तैयार किए जा चुके हैं, जबकि 20 हजार नए उद्यमियों को प्रशिक्षण देने की योजना है। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना है।

दिल्ली में जीतू पटवारी का दावा, उज्जैन की जमीन आवंटन को लेकर उठाए सवाल

दिल्ली में जीतू पटवारी का दावा, उज्जैन की जमीन आवंटन को लेकर उठाए सवाल

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने उज्जैन की जमीन आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन एक ट्रस्ट को नाममात्र कीमत पर दी गई। मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता: राज्यसभा चुनाव और लोकतांत्रिक मूल्यों पर उठे सवाल

कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता: राज्यसभा चुनाव और लोकतांत्रिक मूल्यों पर उठे सवाल

नई दिल्ली में कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता में मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को लेकर सवाल उठाए गए। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका पर आपत्ति जताई, जबकि मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन में सभी जानकारियां सही तरीके से देने की बात कही।

दिल्ली में कांग्रेस का सत्याग्रह, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प

दिल्ली में कांग्रेस का सत्याग्रह, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में सत्याग्रह प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की पुलिस से बहस हुई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है।

दिल्ली मेट्रो में सफर कर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया ग्रीन मोबिलिटी का संदेश

दिल्ली मेट्रो में सफर कर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया ग्रीन मोबिलिटी का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक मेट्रो से सफर कर ग्रीन मोबिलिटी का संदेश दिया। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के लिए जरूरी बताया।

Delhi Malviya Nagar Fire: बिना फायर NOC संचालन का खुलासा, मालिक लवकेश बजाज ने दूसरे पर डाली जिम्मेदारी

Delhi Malviya Nagar Fire: बिना फायर NOC संचालन का खुलासा, मालिक लवकेश बजाज ने दूसरे पर डाली जिम्मेदारी

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में हुए अग्निकांड के बाद जांच में सामने आया है कि होटल बिना फायर NOC के संचालित किया जा रहा था। पूछताछ में मालिक लवकेश बजाज ने दावा किया कि वह होटल का संचालन स्वयं नहीं कर रहे थे और प्रबंधन की जिम्मेदारी किसी अन्य व्यक्ति को दी गई थी। उन्होंने भवन में हुए निर्माण और बदलावों से भी खुद को अलग