1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार खबरें

बिहार खबरें (Bihar News in Hindi)

स्कूल की मांग को लेकर NH-319 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, घंटों जाम रहा मार्ग

स्कूल की मांग को लेकर NH-319 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, घंटों जाम रहा मार्ग

कैमूर के चैनपुर क्षेत्र के बसावनपुर गांव में स्कूल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NH-319 जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्कूल के अलावा सड़क, नाली और गली की समस्याएं भी उठाईं। सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों से आवेदन लेकर जल्द विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गोपालगंज में छाड़ी नदी पर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

गोपालगंज में छाड़ी नदी पर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

गोपालगंज में छाड़ी नदी की जमीन पर अतिक्रमण और कचरे की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। डीएम समीर सौरभ के निर्देश पर नदी की जमीन की पैमाइश कराई जा रही है। सर्वे के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आरा में जलजमाव और जर्जर सड़क से परेशान लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

आरा में जलजमाव और जर्जर सड़क से परेशान लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

आरा के वार्ड नंबर 24 में जलजमाव और जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय लोगों ने सोमवार को सपना सिनेमा रोड जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने नाले की सफाई, जल निकासी और सड़क निर्माण की मांग की। पुलिस के समझाने के बाद जाम हटाया गया।

बिहार में वित्तीय संकट की खबरों पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का जवाब, बोले- यह महज अफवाह

बिहार में वित्तीय संकट की खबरों पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का जवाब, बोले- यह महज अफवाह

बिहार में वित्तीय संकट की चर्चाओं के बीच योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने इसे अफवाह बताते हुए राज्य में किसी भी तरह की वित्तीय समस्या से इनकार किया। डेहरी में उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कुछ बैकलॉग जरूर है, लेकिन इसकी वजह तेज गति से हुए विकास कार्य और एक साथ शुरू की गई कई योजनाएं हैं।

जमुई में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष समेत छह घायल

जमुई में गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष समेत छह घायल

जमुई के झाझा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर पुलिस और जुलूस में शामिल युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद थाना गेट के पास पथराव में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

भोजपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पिता-पुत्र समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पिता-पुत्र समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आयर और पीरो क्षेत्र से देसी कट्टा, बंदूक, रिवॉल्वर, एयरगन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश

दीवागनंज में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शिविर के बाद कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं और मरीजों की सेवाओं की जानकारी लेकर बेहतर उपचार व स्वच्छता के निर्देश दिए।

मां की मेहनत और बेटियों के हौसले की मिसाल बनीं सुषमा, NET-JRF में हासिल की सफलता

मां की मेहनत और बेटियों के हौसले की मिसाल बनीं सुषमा, NET-JRF में हासिल की सफलता

जहानाबाद की सुषमा कुमारी ने दूसरे प्रयास में NET-JRF परीक्षा पास कर ऑल इंडिया रैंक 93 हासिल की। पिता के निधन के बाद मां ने पांच बेटियों की शिक्षा को आगे बढ़ाया। सुषमा अब प्रोफेसर बनने के साथ वैज्ञानिक बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही हैं।

सासाराम में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, जनप्रतिनिधियों ने उठाए अहम मुद्दे

सासाराम में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, जनप्रतिनिधियों ने उठाए अहम मुद्दे

सासाराम में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। सांसदों, विधायकों और अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं, खासकर बंद अल्ट्रासाउंड सेवा, से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और सुधार के लिए सुझाव दिए।

नालंदा के ऐतिहासिक गणेशोत्सव पर प्रशासनिक पेंच, आयोजकों ने रखी अपनी मांग

नालंदा के ऐतिहासिक गणेशोत्सव पर प्रशासनिक पेंच, आयोजकों ने रखी अपनी मांग

नालंदा के बिहारशरीफ स्थित सोहसराय में 1932 से चली आ रही गणेश पूजा परंपरा के बीच इस बार सामान्य साउंड सिस्टम और भक्ति जागरण की अनुमति को लेकर आयोजकों की चिंता सामने आई है। आयोजक डीजे प्रतिबंध का पालन करते हुए नियमों के तहत लाउडस्पीकर और जागरण की अनुमति मांग रहे हैं। सदर एसडीओ ने आवेदन मिलने पर नियमानुसार अनुमति देने की बात कही है।

सासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया, तीन तलाक कानून का किया उल्लेख

सासाराम में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया, तीन तलाक कानून का किया उल्लेख

सासाराम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज की महिलाओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान तीन तलाक कानून का उल्लेख करते हुए इसे मुस्लिम महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण बदलाव बताया और पीएम मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सासाराम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, मतदान केंद्रों पर जलेंगे दीपक

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सासाराम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, मतदान केंद्रों पर जलेंगे दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को सासाराम में जिला प्रशासन की ओर से 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत शाम को मतदान केंद्रों पर दीपक जलाए जाएंगे। पंचायत से जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है।

15 दिन से बिजली संकट पर भड़का आक्रोश, हसनपुरा में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

15 दिन से बिजली संकट पर भड़का आक्रोश, हसनपुरा में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

आरा के हसनपुरा गांव में करीब 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे लगभग 200 घरों के लोग परेशान हैं। नाराज ग्रामीणों ने हसनपुरा बाजार में टायर जलाकर आरा-अखगांव सड़क जाम की और बिजली विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगाकर जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

गुप्ता धाम गुफा में भरा पानी, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर वन विभाग ने लगाई रोक

गुप्ता धाम गुफा में भरा पानी, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर वन विभाग ने लगाई रोक

सासाराम के चेनारी स्थित प्रसिद्ध गुप्ता धाम की गुफा में कई जगह चार से पांच फीट तक पानी भर गया है। सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने फिलहाल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के गुफा में प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंदिर परिसर के बाहर से दर्शन की अनुमति है। पानी कम होने के बाद गुफा में प्रवेश दोबारा शुरू किया जाएगा।

बिहार बाढ़ का जायजा लेने आज पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान, किसानों और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

बिहार बाढ़ का जायजा लेने आज पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान, किसानों और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों और किसानों की स्थिति का जायजा लेने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितंबर को राज्य के दौरे पर रहेंगे। वे दिघवारा, मनेर, हाजीपुर, मुंगेर और भागलपुर के प्रभावित इलाकों का हवाई व जमीनी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान किसानों से मुलाकात, फसल नुकसान का जायजा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की जाएगी।