1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. सीएम मोहन यादव के अधिकारियों को सख्त निर्देश, दीपावली सुरक्षा और किसानों को राहत पर जोर, पढ़ें खबर

सीएम मोहन यादव के अधिकारियों को सख्त निर्देश, दीपावली सुरक्षा और किसानों को राहत पर जोर, पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर्स और एसपी को दीपावली सुरक्षा, खाद आपूर्ति, किसानों को राहत राशि, गोवर्धन पूजा और नशामुक्ति केंद्रों को लेकर अहम निर्देश दिए। ऐसे में आइए यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar 
Updated:
सीएम मोहन यादव के अधिकारियों को सख्त निर्देश, दीपावली सुरक्षा और किसानों को राहत पर जोर, पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक कर कानून-व्यवस्था, दीपावली की सुरक्षा, किसानों को खाद-उर्वरक की उपलब्धता और नशामुक्ति अभियान को लेकर महत्वपूर्ण आदेश दिए। जिसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत

मुख्यमंत्री का कहना है कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए सभी जिलों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। अवैध और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री एवं उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके साथ ही कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप के इस्तेमाल पर भी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने छोटे दुकानदारों को राहत देते हुए तहबाजारी से छूट देने की बात कही, ताकि त्योहार के दौरान उनका कारोबार प्रभावित न हो।

9 नवंबर को प्रदेशभर में होगी गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को 9 नवंबर को पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा के आयोजन की तैयारी करने के निर्देश दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इस आयोजन को व्यवस्थित और उत्साहपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।

किसानों को खाद और राहत राशि देने के निर्देश

बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने खाद और उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा। प्रदेश के सामान्य वर्षा वाले 12 जिलों में आनावारी के आंकड़े आने के बाद जल्द सर्वे कराने और पात्र किसानों को नियमानुसार राहत राशि वितरित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा धनतेरस के अवसर पर मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत अधिक से अधिक गांवों में शत-प्रतिशत रजिस्ट्री कराने का प्रयास करने को कहा।

अवैध शराब और नशे के खिलाफ होगी सख्ती

मुख्यमंत्री ने अवैध शराब के निर्माण, उपयोग और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही, सभी जिलों में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया, ताकि नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को उचित सहायता और उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुविधाओं का खास ध्यान रखने को कहा।

ये भी पढ़ें: भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा, जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...