Cm Mohan Yadav News in Hindi

सीएम हाउस में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति में सराबोर हुआ मुख्यमंत्री निवास

सीएम हाउस में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति में सराबोर हुआ मुख्यमंत्री निवास

भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। CM डॉ. मोहन यादव ने पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

PM मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, CM मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा

PM मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, CM मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा की। अभियान में 13 प्रमुख कार्यक्रमों के जरिए जनसंवाद, जनभागीदारी और विकसित भारत @2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

नक्सल प्रभावित बोंदारी में CM मोहन यादव का संवाद, 225 करोड़ से 100 गांवों के विकास का प्लान

नक्सल प्रभावित बोंदारी में CM मोहन यादव का संवाद, 225 करोड़ से 100 गांवों के विकास का प्लान

बालाघाट के पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम बोंदारी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद किया। उन्होंने जिले के 100 गांवों के समग्र विकास के लिए 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने पशुपालन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ बैगा समाज की कला-संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की बात कही।

कोरका पहुंचे CM मोहन यादव, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की मदद

कोरका पहुंचे CM मोहन यादव, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की मदद

मुख्यमंत्री मोहन यादव बालाघाट के आदिवासी बहुल ग्राम कोरका पहुंचे और खसरे व दूषित पानी से जुड़े संक्रमण के बीच जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही और अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल बेहतर करने के निर्देश दिए। रक्षाबंधन पर बैगा महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी भी बांधी।

Balaghat News: नक्सल प्रभावित बोंदारी में विकास की नई राह, सीएम मोहन यादव ने किया 225 करोड़ के कार्यों का ऐलान

Balaghat News: नक्सल प्रभावित बोंदारी में विकास की नई राह, सीएम मोहन यादव ने किया 225 करोड़ के कार्यों का ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बालाघाट के पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम बोंदारी में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के साथ पशुपालन, कृषि व वन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, जनसेवाओं में तेजी के निर्देश

भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, जनसेवाओं में तेजी के निर्देश

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसेवाओं को समयबद्ध बनाने, बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू करने, भूमिहीनों को आवास पट्टे देने, पेयजल-सीवरेज कार्यों में तेजी लाने और सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, पदोन्नति प्रक्रिया और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया स्मारिका का विमोचन

‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया स्मारिका का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस दौरान ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ स्मारिका का विमोचन हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान सहित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के बीच MoU का आदान-प्रदान किया गया।

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा | राहत-बचाव पर दिए सख्त निर्देश

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा | राहत-बचाव पर दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में अतिवृष्टि से बने हालात की समीक्षा की। अधिकारियों को राहत शिविरों में भोजन, पानी, मेडिकल सुविधा, विशेष चिकित्सा शिविर, बिजली बहाली और साफ-सफाई के निर्देश दिए। किसानों की फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने और पशुओं के लिए भी राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, लैब, ट्रॉमा सेंटर और एनआरसी केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। मुख्यमंत्री ने सर्पदंश और सड़क हादसे के मरीजों से मुलाकात की तथा एनआरसी में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की।

सीएम मोहन यादव का पत्रकारों से आह्वान- देशहित को सर्वोपरि रखकर करें जिम्मेदार पत्रकारिता

सीएम मोहन यादव का पत्रकारों से आह्वान- देशहित को सर्वोपरि रखकर करें जिम्मेदार पत्रकारिता

भोपाल में ‘अभ्युदय’ कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने पत्रकारों से देशहित को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता करने की अपील की। उन्होंने फेक न्यूज से बचने, हिंदी को बढ़ावा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर जोर दिया। साथ ही भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश को मिले प्रतिनिधित्व पर नेताओं को शुभकामनाएं दीं।

गुना के पेची में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हुए शामिल

गुना के पेची में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हुए शामिल

गुना जिले के चाचौड़ा क्षेत्र के ग्राम पेची में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता और शासन के बीच विश्वास मजबूत करना तथा पात्र हितग्राहियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है।

सीएम मोहन यादव की अनुपस्थिति में अधिकारी सुनेंगे जनता की फरियाद, मंत्रालय से समत्व भवन तक नया रोस्टर जारी

सीएम मोहन यादव की अनुपस्थिति में अधिकारी सुनेंगे जनता की फरियाद, मंत्रालय से समत्व भवन तक नया रोस्टर जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुपस्थिति में आम लोगों की समस्याएं सुनने और बैठकों के समन्वय के लिए अधिकारियों का नया रोस्टर जारी किया गया है। मंत्रालय और समत्व भवन में अलग-अलग दिनों में अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है।

CM मोहन यादव ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को लगाए बैज, नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

CM मोहन यादव ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को लगाए बैज, नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

भोपाल के रवींद्र भवन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित आभार एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों को बैज लगाकर शुभकामनाएं दीं और नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सीएम ने कहा कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर चोट और तनाव झेलते हैं,

CM मोहन यादव का पुलिस जवानों को बड़ा संदेश, 2 साल में आरक्षक से SI तक सभी पद भरने का ऐलान

CM मोहन यादव का पुलिस जवानों को बड़ा संदेश, 2 साल में आरक्षक से SI तक सभी पद भरने का ऐलान

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस जवानों और अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनना गर्व के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अगले दो वर्षों में आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भरे जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती पर विधानसभा में आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती पर विधानसभा में आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित उपस्थित लोगों ने उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।