1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम मोहन यादव ने जावरा में नवदंपति को दिया आशीर्वाद

सीएम मोहन यादव ने जावरा में नवदंपति को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को रतलाम के जावरा पहुंचे। विधायक राजेंद्र पांडेय के बेटे प्रांजल पांडेय के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

By: Aparna Panwar 
Updated:
सीएम मोहन यादव ने जावरा में नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार शाम रतलाम जिले के जावरा पहुंचे। यहां उन्होंने जावरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पुत्र प्रांजल पांडेय के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जावरा में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जावरा पहुंचते ही हेलिपैड पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। हेलिपैड से लेकर विवाह समारोह स्थल तक मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां की गई थीं। इस दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री की अगवानी की और उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे विवाह समारोह स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने मंच पर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े प्रांजल पांडेय और उनकी पत्नी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने वर-वधू के सुखद और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

विधायक परिवार को दी विवाह की बधाई

जानकारी के लिए बता दें विवाह समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय और उनके परिवार के सदस्यों को भी बधाई दी। जिसमें उन्होंने समारोह में मौजूद अन्य लोगों से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों ने भी नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

वहीं, इस खास अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की भी अच्छी उपस्थिति देखने को मिली।

सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम

ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। कलेक्टर अजय कटेसरिया और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक व्यवस्थाओं की निगरानी की। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जावरा में दिनभर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: भोपाल में बनी देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन, 20 नवंबर को होगी लॉन्च

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...