Ratlam News in Hindi

रतलाम को मिला नया कलेक्टर,IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे जिले की कमान

रतलाम को मिला नया कलेक्टर,IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे जिले की कमान

मध्यप्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में शुक्रवार देर रात उस वक्त बड़ा फेरबदल देखने को मिला ,रतलाम की मौजूदा कलेक्टर मिशा सिंह का तबादला कर उन्हें शहडोल कलेक्टर बनाया गया है। नई प्रशासनिक कमान अब अजय कटेसरिया के हाथों में होगी।

आलोट में महिला पटवारी 24 घंटे में सकुशल बरामद, मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश जारी

आलोट में महिला पटवारी 24 घंटे में सकुशल बरामद, मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश जारी

रतलाम जिले के आलोट में महिला पटवारी के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धार जिले के ग्राम कड़वा से महिला को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में नामजद मुख्य आरोपी अनिल आलावा और उसके सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस न्यायालयीन बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

जावरा नगर पालिका की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, सुलभ शौचालय से दरवाजे और CCTV गायब होने का मामला

जावरा नगर पालिका की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, सुलभ शौचालय से दरवाजे और CCTV गायब होने का मामला

रतलाम जिले की जावरा नगर पालिका परिसर में स्थित सुलभ शौचालय से दरवाजे, कुंडियां और सामने लगा CCTV कैमरा गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। CMO ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

रतलाम में संध्याकालीन जनसुनवाई शिविरों में पहुंचीं 14 शिकायतें, 9 का मौके पर हुआ समाधान

रतलाम में संध्याकालीन जनसुनवाई शिविरों में पहुंचीं 14 शिकायतें, 9 का मौके पर हुआ समाधान

रतलाम जिले की आठों नगरीय निकायों में आयोजित संध्याकालीन जनसुनवाई शिविरों में कुल 14 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 9 का मौके पर समाधान कर दिया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

रतलाम में ‘चड्डी-बनियान गैंग’ का आतंक, सूने मकान में घुसकर नकदी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

रतलाम में ‘चड्डी-बनियान गैंग’ का आतंक, सूने मकान में घुसकर नकदी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

रतलाम के ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी में तीन बदमाश सूने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे और गुल्लक से 4-5 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। चड्डी-बनियान पहने संदिग्धों की पूरी करतूत CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

रतलाम की बालम ककड़ी और गराडू को मिला जीआई टैग, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

रतलाम की बालम ककड़ी और गराडू को मिला जीआई टैग, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

रतलाम की प्रसिद्ध बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को “मालवी गराडू” नाम से जीआई टैग मिला है। यह उपलब्धि स्थानीय किसानों के लिए आर्थिक अवसर बढ़ाने और उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे पहले जिले की रियावन लहसुन को भी जीआई टैग मिल चुका है।

रतलाम में सड़क निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों का पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रतलाम में सड़क निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों का पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रतलाम के शिवगढ़ क्षेत्र में सड़क निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया तथा 40 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

रतलाम: भीमाखेड़ी में नकली दूध फैक्ट्री पर छापा, मिलावटी उत्पादन का बड़ा खुलासा

रतलाम: भीमाखेड़ी में नकली दूध फैक्ट्री पर छापा, मिलावटी उत्पादन का बड़ा खुलासा

रतलाम के भीमाखेड़ी में पुलिस ने नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर मिलावटी दूध और पाउडर जब्त किया। खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर फैक्ट्री को सील कर जांच शुरू कर दी है।