1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi-Jaipur New Railway Line: दिल्ली से जयपुर पहुंचना होगा आसान, डेढ़ घंटे तक बचेगा सफर का समय , जानें पूरी डिटेल

Delhi-Jaipur New Railway Line: दिल्ली से जयपुर पहुंचना होगा आसान, डेढ़ घंटे तक बचेगा सफर का समय , जानें पूरी डिटेल

Delhi Jaipur New Railway Line: दिल्ली-जयपुर नई रेलवे लाइन से यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस रूट पर 1.5 घंटे तक समय बच सकता है। जानें नई रेल लाइन का पूरा प्लान और जरूरी अपडेट।

By: Aparna Panwar 
Updated:
Delhi-Jaipur New Railway Line: दिल्ली से जयपुर पहुंचना होगा आसान, डेढ़ घंटे तक बचेगा सफर का समय , जानें पूरी डिटेल

Delhi Jaipur New Railway Line: दिल्ली से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बता दें हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान की राजधानी जयपुर तक नई रेलवे लाइन बनाने की योजना आगे बढ़ रही है। दरसअल, रेलवे बोर्ड ने इस परियोजना के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने और फाइनल लोकेशन सर्वे कराने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस प्रस्तावित रेल कॉरिडोर की लंबाई करीब 191 किलोमीटर होगी। इसके बनने से दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है।

दिल्ली-जयपुर के बीच क्या होगा नया रूट?

जानकारी के लिए बता दें प्रस्तावित रेलवे लाइन रेवाड़ी जंक्शन से शुरू होकर शाहजहांपुर, नीमराना, बहरोड़, कोटपूतली, पावटा-प्रागपुरा और शाहपुरा होते हुए जयपुर पहुंचेगी। ऐसे में फिलहाल दिल्ली से जयपुर के बीच मौजूदा रेल मार्ग की लंबाई करीब 305 किलोमीटर बताई जाती है। वहीं, नया कॉरिडोर इस रूट का एक वैकल्पिक रास्ता बन सकता है।

ऐसे में अनुमान है कि नए मार्ग से दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा में करीब एक से डेढ़ घंटे तक की बचत हो सकती है। हालांकि, वास्तविक समय की बचत अंतिम रूट, ट्रेनों की गति और परिचालन व्यवस्था पर निर्भर करेगी।

नीमराना और कोटपूतली के उद्योगों को मिलेगा फायदा

नई रेलवे लाइन से नीमराना, बहरोड़ और कोटपूतली जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है। जिसमें खासतौर पर नीमराना के उद्योगों को कच्चा माल लाने और तैयार उत्पादों को दूसरे शहरों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

वहीं, रेल परिवहन बेहतर होने से कारोबारियों को सड़क मार्ग पर निर्भरता कम करने और माल ढुलाई की लागत नियंत्रित करने का विकल्प मिलेगा। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

राजधानी और तेजस जैसी ट्रेनों की संभावना

प्रस्तावित कॉरिडोर भविष्य में दिल्ली-जयपुर के साथ अहमदाबाद और मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध करा सकता है। परिचालन की जरूरतों के अनुसार राजधानी और तेजस जैसी ट्रेनों को इस रूट पर चलाने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, अभी किसी ट्रेन का संचालन आधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है।

कब तक पूरी होगी रेलवे लाइन?

आपकी जानकारी के लिए बता दें फिलहाल परियोजना की DPR और फाइनल लोकेशन सर्वे की प्रक्रिया को मंजूरी मिली है। निर्माण की लागत, अंतिम अलाइनमेंट, काम शुरू होने की तारीख और परियोजना पूरी होने की समयसीमा अभी घोषित नहीं की गई है। सर्वे और आगे की मंजूरियों के बाद ही इन जानकारियों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/raisen-rain-alert-arnab-cyclone-paddy-crop-risk-latest-news/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...