1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP Crime News: सोने के सिक्के देने के नाम पर 2.10 लाख की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

MP Crime News: सोने के सिक्के देने के नाम पर 2.10 लाख की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

MP Crime News:मध्य प्रदेश के जबलपुर के पनागर में सस्ते सोने के सिक्के देने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

By: Aparna Panwar 
Updated:
MP Crime News: सोने के सिक्के देने के नाम पर 2.10 लाख की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

MP Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की पनागर तहसील में सोने के सिक्के सस्ते दामों पर देने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। दरसअल, आरोपियों ने एक व्यक्ति को कम कीमत में सोने के सिक्के देने का झांसा दिया और उससे 2 लाख 10 हजार रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये बरामद किए हैं।

ऐसे में पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।

सोने के सिक्के सस्ते देने का दिया झांसा

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित को कम कीमत में सोने के सिक्के उपलब्ध कराने का लालच दिया है। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने 2 लाख 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद उसे ठगी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई और दोनों संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने 2 लाख रुपये किए बरामद

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। जिसके बाद उनके कब्जे से 2 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। हालांकि, ठगी की पूरी रकम की बरामदगी और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

पनागर सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों ने इससे पहले किसी अन्य व्यक्ति को इसी तरह सस्ते सोने के सिक्के देने का झांसा देकर ठगी तो नहीं की है।

पारधी गैंग से जुड़े होने के एंगल पर भी जांच

शुरुआती जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों के पारधी गैंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और ठगी के अन्य मामलों से उनके संभावित संबंधों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही ठगी के तरीके और अन्य संभावित वारदातों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/katni-mandi-rain-damaged-grain-farmers-problems-latest-news/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...