1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Burhanpur News: कहीं बिजली गुल, कहीं सड़कों पर गंदा पानी, गीता साई कॉलोनी की बदहाली उजागर, लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Burhanpur News: कहीं बिजली गुल, कहीं सड़कों पर गंदा पानी, गीता साई कॉलोनी की बदहाली उजागर, लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की गीता साई कॉलोनी-09 में रहने वाले लोगों बिजली-पानी की समस्या, सड़कों पर सीवेज और सुरक्षा व्यवस्था की कमी से परेशान हैं। ऐसे में लोगों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

By: Aparna Panwar 
Updated:
Burhanpur News: कहीं बिजली गुल, कहीं सड़कों पर गंदा पानी, गीता साई कॉलोनी की बदहाली उजागर, लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर के मोहम्मदपुरा क्षेत्र स्थित गीता साई कॉलोनी-09 के रहवासी बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। बता दें बिजली-पानी की समस्या, सड़कों पर बहते सीवेज और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर कॉलोनी के लोगों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। रहवासियों ने प्रशासन से जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।

जानकारी के लिए बता दें यह कॉलोनी मंगल किसान परिसर रोड पर एम्पर हॉस्पिटल के पास स्थित है। जिसमें स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने के कारण उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली कनेक्शन कटने से पानी का संकट

रहवासियों के अनुसार, कॉलोनी संचालक द्वारा बिजली बिल जमा नहीं किए जाने के वजह से बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। इससे बोरिंग बंद हो गई और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऐसे में अब लोगों को जरूरत के लिए नगर निगम के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिसमें कॉलोनी के लोगों का यह भी कहना है कि सीवेज का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे गंदगी बढ़ने के साथ बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। रहवासियों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

स्ट्रीट लाइट और बाउंड्री वॉल नहीं होने से चिंता

दरसअल, कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट और बाउंड्री वॉल नहीं होने से सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रहवासियों का दावा है कि सीसीटीवी कैमरों में नेवले, लोमड़ी और अजगर जैसे जीव दिखाई दिए हैं। ऐसे में बच्चों और अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

प्रशासन से सुविधाएं बहाल करने की मांग

रहवासियों ने बिजली कनेक्शन बहाल कराने, पानी की नियमित व्यवस्था, सीवेज की निकासी, स्ट्रीट लाइट लगाने और कॉलोनी में फेंसिंग कराने की मांग की है। उनके मुताबिक, इस मामले में 24 जून 2026 को लालबाग थाने में एफआईआर क्रमांक 0144 भी दर्ज कराई गई थी। अब कॉलोनी के लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान देकर जल्द राहत दिलाएगा। हालांकि, बिजली कनेक्शन कटने और अन्य समस्याओं को लेकर कॉलोनी संचालक तथा संबंधित विभागों का पक्ष सामने आना बाकी है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/delhi-cti-letter-rahul-gandhi-november-1-rally-latest-news/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...