1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Madhya Pradesh News: शिवपुरी सदर बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगरपालिका की टीम, बुजुर्ग महिलाओं ने सड़क पर बैठकर किया विरोध, जानें पूरा मामला

Madhya Pradesh News: शिवपुरी सदर बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगरपालिका की टीम, बुजुर्ग महिलाओं ने सड़क पर बैठकर किया विरोध, जानें पूरा मामला

Madhya Pradesh News: शिवपुरी सदर बाजार में अतिक्रमण हटाने नगरपालिका की टीम पहुंची। जिसके बाद बुजुर्ग महिलाओं ने विरोध किया। ऐसे में आइये यहां जानें पूरा मामला

By: Aparna Panwar 
Updated:
Madhya Pradesh News: शिवपुरी सदर बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगरपालिका की टीम, बुजुर्ग महिलाओं ने सड़क पर बैठकर किया विरोध, जानें पूरा मामला

Madhya Pradesh News: शिवपुरी शहर के सदर बाजार में फुटपाथ से दुकानें हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। दरसअल, कार्रवाई से नाराज फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपना गुजर-बसर करने वाली बुजुर्ग महिलाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं के सड़क पर बैठने से कोर्ट रोड पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में प्रशासन के समझाने और दीपावली तक दुकान लगाने की मोहलत दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ।

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगरपालिका की टीम

मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुरी के सदर बाजार में फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को हटाने के लिए नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची थी। बता दें टीम ने जब दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो वहां दुकान लगाने वाली बुजुर्ग महिलाएं नाराज हो गईं। महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क पर बैठकर अपनी बात रखी।

महिलाओं के सड़क पर बैठने से कोर्ट रोड पर लगा जाम

महिलाओं के सड़क पर बैठने के वजह से कोर्ट रोड पर यातायात प्रभावित हुआ और जाम जैसी स्थिति बन गई। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका प्रशासन और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सड़क पर बैठी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं को वहां से उठाने की कोशिश भी की गई, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं।

दीपावली तक दुकान लगाने की मिली मोहलत

बता दें काफी देर तक चले समझाइश के दौर के बाद नगर पालिका प्रशासन ने महिलाओं की मांग मानते हुए उन्हें दीपावली तक उसी स्थान पर दुकान लगाने की मोहलत दे दी। इसके बाद विरोध समाप्त हुआ और मौके पर स्थिति सामान्य हो गई। नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे की इस मामले में बाइट भी ली गई है, जिसमें कार्रवाई से संबंधित पक्ष सामने आएगा। ऐसे में फिलहाल सदर बाजार और कोर्ट रोड पर स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि, इस घटना ने फुटपाथ पर दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले छोटे दुकानदारों की परेशानी को एक बार फिर सामने ला दिया है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/barwani-municipality-seizes-banned-polythene-four-shops-raided/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...