1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Indian Railways Rules: ट्रेन में रात के समय नहीं कर पाएंगे मोबाइल चार्ज, यहां जानें क्या है नया नियम

Indian Railways Rules: ट्रेन में रात के समय नहीं कर पाएंगे मोबाइल चार्ज, यहां जानें क्या है नया नियम

Indian Railways News: भारतीय रेलवे ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन के चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। यहां जानें खबर को लेकर पूरी जानकारी

By: Aparna Panwar 
Updated:
Indian Railways Rules: ट्रेन में रात के समय नहीं कर पाएंगे मोबाइल चार्ज, यहां जानें क्या है नया नियम

Indian Railways News: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बता दें अब रात के समय ट्रेन में मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध नहीं रहेंगे। दरसअल, रेलवे बोर्ड ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी कोचों में चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के पुराने निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। ऐसे में यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

ट्रेन में रात के समय चार्जिंग क्यों रहेगी बंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें रेलवे का यह फैसला हाल ही में चार्जिंग के दौरान पावर बैंक में हुए विस्फोट की घटना के बाद फिर चर्चा में आया है। दरसअल ,25 अक्टूबर 2026 को मुंबई-हावड़ा मेल में ओडिशा के बंडामुंडा के पास एक यात्री का पावर बैंक चार्जिंग के दौरान फट गया था। घटना के बाद कोच में धुआं फैल गया और यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया। रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला और किसी के घायल होने की खबर नहीं आई।

ऐसे में ऐसी घटनाओं को रोकने और रात में आग लगने के खतरे को कम करने के लिए रेलवे ने चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के नियम पर सख्ती बढ़ाई है।

रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को दिए निर्देश

रेलवे बोर्ड ने 26 अक्टूबर को सभी जोनल रेलवे को आदेश दिया कि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाए। इस नियम में किसी तरह की छूट नहीं देने को कहा गया है। रेलवे अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। संबंधित कर्मचारियों को जरूरी जानकारी और प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया है, ताकि नियम का पालन सुनिश्चित हो सके।

पहली बार नहीं जारी हुआ यह नियम

ट्रेनों में रात के समय चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का निर्देश पहली बार 19 जून 2014 को जारी किया गया था। मार्च 2021 में भी रेलवे ने इसके सख्त पालन पर जोर दिया था। अब हालिया घटना के बाद पुराने निर्देशों को फिर से सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है।

ट्रेन में सफर करने वाले यात्री क्या करें?

जानकारी के लिए बता दें रात की यात्रा शुरू करने से पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन के चार्जिंग पॉइंट काम नहीं करेंगे, इसलिए यात्रा की योजना इसी हिसाब से बनाएं।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/karwa-chauth-2026-bhadra-puja-muhurat-moon-rise-time/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...