1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर

बड़ी खबर (Top News in Hindi)

वात्सल्य स्कूल के वार्षिक महोत्सव में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभाव का संदेश

वात्सल्य स्कूल के वार्षिक महोत्सव में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभाव का संदेश

विदिशा के वात्सल्य स्कूल में गणेश उत्सव एवं वार्षिक महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने योग, भारतीय इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रभाव से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक कृष्ण मोहन झा ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, संस्कार, चरित्र और अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

सरकारी स्कूलों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने की मांग, प्रवीण सिंह चौहान ने उठाए सवाल

सरकारी स्कूलों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने की मांग, प्रवीण सिंह चौहान ने उठाए सवाल

सिंगरौली कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सरकारी स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में राजनीतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए सरकारी स्कूलों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने और मुख्य अतिथियों के चयन में शैक्षणिक व सामाजिक योगदान को प्राथमिकता देने की मांग की।

त्योहारों पर ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत! सियालदह-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत! सियालदह-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने सियालदह-गोरखपुर के बीच द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन 13 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। जानें ट्रेन की टाइमिंग, प्रमुख स्टॉपेज, कोच और दोनों दिशाओं में संचालन की पूरी जानकारी।

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया वितरण

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया वितरण

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पन्ना में चमकी किसानों की किस्मत, 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला

पन्ना में चमकी किसानों की किस्मत, 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला

पन्ना के पटी क्षेत्र में बद्री पटेल और उनके पांच साथियों को 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है और नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से साथी घर निर्माण व पारिवारिक जरूरतें पूरी करेंगे।

पन्ना में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

पन्ना में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

पन्ना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पूजा-अर्चना और मरीजों को फल वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जिले से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने इन आयोजनों में भाग लिया।

गोरखपुर में पोखरे की सफाई करने वाले युवकों से मिले सीएम योगी, की सराहना

गोरखपुर में पोखरे की सफाई करने वाले युवकों से मिले सीएम योगी, की सराहना

गोरखपुर के मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित ऐतिहासिक पोखरे की सफाई में जुटे अनुपम गुप्ता और करन निषाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। उन्होंने दोनों युवकों के श्रमदान और सेवा भाव की सराहना करते हुए पोखरे के जल्द सुंदरीकरण और स्थायी जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया।

दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों से मिले CM योगी, 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों से मिले CM योगी, 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दिवंगत अधिवक्ता आलोक कुमार अस्थाना और संजय सिंह के परिवारों से मुलाकात कर 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

महाकाल की नगरी उज्जैन में 17 सितंबर को मचेगी दीपोत्सव की धूम, 25 लाख दीपों से जगमगाएंगे घाट

महाकाल की नगरी उज्जैन में 17 सितंबर को मचेगी दीपोत्सव की धूम, 25 लाख दीपों से जगमगाएंगे घाट

उज्जैन संभागायुक्त और एडीजी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी कार्यक्रमों का निरीक्षण किया है। आगामी 17 सितंबर को 'सेवा से संकल्प अभियान' के तहत 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम के अंतर्गत 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

भोजपुर SP ने पीरो थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

भोजपुर SP ने पीरो थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

भोजपुर SP ने पीरो थाना का निरीक्षण कर पुलिस ड्यूटी, थाना परिसर, सीसीटीएनएस, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के जल्द निपटारे, अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।

CM मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

CM मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेशभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन होगा। ‘सेवा सेतु’ शिविरों के जरिए पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और विश्व रिकॉर्ड बनाने की

UG NEET-2026: MBBS काउंसलिंग में 2 लाख रुपये की एग्जिट पेनल्टी पर जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

UG NEET-2026: MBBS काउंसलिंग में 2 लाख रुपये की एग्जिट पेनल्टी पर जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

UG NEET-2026 की MBBS काउंसलिंग में 2 लाख रुपये की एग्जिट पेनल्टी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने पेनल्टी वापस लेने, अतिरिक्त वसूली गई राशि लौटाने और काउंसलिंग प्रक्रिया के बीच नियमों में बदलाव न करने की मांग की है। पटवारी ने विद्यार्थियों के हित में 15 सितंबर से पहले निर्णय लेने का आग्रह किया है।

पन्ना में दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ की प्रतिमा का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष तोमर बोले- गौरव का क्षण

पन्ना में दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी ‘वत्सला’ की प्रतिमा का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष तोमर बोले- गौरव का क्षण

पन्ना के अकोला बफर गेट पर दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी के रूप में पहचान बनाने वाली ‘वत्सला’ की प्रतिमा का अनावरण मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया। जेके सीमेंट द्वारा लाखों रुपये की लागत से तैयार कराई गई प्रतिमा वत्सला की स्मृतियों और पन्ना की वन्यजीव विरासत को सहेजने के साथ पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगी।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: कालूखेड़ा में विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: कालूखेड़ा में विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण

संभागायुक्त आशीष सिंह और रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कालूखेड़ा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, छात्रावासों और कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शैक्षणिक व्यवस्थाओं, छात्र सुविधाओं और लैब का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और परिसर में पौधारोपण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ और विकास उत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ और विकास उत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। इस दौरान ग्वालियर में 69,700 से अधिक लोगों को स्वामित्व योजना की मुफ्त रजिस्ट्री, इंदौर में सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।