1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर

बड़ी खबर (Top News in Hindi)

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

बांका के भलजोर चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग ने एक 16 चक्का ट्रक से 1,214 कार्टून में छिपाकर रखी गई करीब 10,694 लीटर विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 1.28 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में राजस्थान निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, संत के अपमान के आरोप से बढ़ा विवाद

कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, संत के अपमान के आरोप से बढ़ा विवाद

टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम में मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद सामने आया है। संत के मंदिर प्रवेश से जुड़े आरोपों के बाद बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज ने ट्रस्ट की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप और आमसभा बुलाने की मांग की है। मामले में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग भी उठ रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट के लांजी दौरे पर रहेंगे। वह मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कन्या छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा कोरका और बोंदारी में बीमारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

निवाड़ी में बारिश का कहर, ज्योरा पुल पर पानी आने से झांसी-टीकमगढ़ मार्ग बंद

निवाड़ी में बारिश का कहर, ज्योरा पुल पर पानी आने से झांसी-टीकमगढ़ मार्ग बंद

निवाड़ी में लगातार बारिश के चलते ज्योरा पुल पर पानी आ गया, जिससे झांसी-टीकमगढ़ मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और यात्री पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से तेज बहाव वाले पुल और नदी-नालों को पार न करने की अपील की है।

भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, जनसेवाओं में तेजी के निर्देश

भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, जनसेवाओं में तेजी के निर्देश

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसेवाओं को समयबद्ध बनाने, बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू करने, भूमिहीनों को आवास पट्टे देने, पेयजल-सीवरेज कार्यों में तेजी लाने और सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, पदोन्नति प्रक्रिया और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

गोरखनाथ विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करेंगे PM मोदी, ‘खेल की बात’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

गोरखनाथ विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करेंगे PM मोदी, ‘खेल की बात’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त 2026 को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद करेंगे।

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर हरदी में निकली भव्य कलश यात्रा

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर हरदी में निकली भव्य कलश यात्रा

पन्ना के ग्राम हरदी में संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने शामिल होकर संत रविदास के समानता, भाईचारे, ईमानदारी और सामाजिक समरसता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, जेएनपीटी से पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन रवाना

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, जेएनपीटी से पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन रवाना

भारतीय रेलवे ने जेएनपीटी मुंबई से वडोदरा के वर्नामा तक पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन संचालित की। 360 TEUs कंटेनर 422 किमी दूर पहुंचाए गए।

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में हादसा, वॉर्मर में आग लगने से तीन नवजात झुलसे

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में हादसा, वॉर्मर में आग लगने से तीन नवजात झुलसे

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में वॉर्मर मशीन में आग लगने से तीन नवजात झुलस गए। तीनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, लैब, ट्रॉमा सेंटर और एनआरसी केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। मुख्यमंत्री ने सर्पदंश और सड़क हादसे के मरीजों से मुलाकात की तथा एनआरसी में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की।

शेखपुरा में DM की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गुमटी से सरकारी दस्तावेज और नकदी बरामद

शेखपुरा में DM की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गुमटी से सरकारी दस्तावेज और नकदी बरामद

शेखपुरा सदर प्रखंड कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कार्यालय के पास स्थित एक संदिग्ध गुमटी की तलाशी कराई। यहां से जमीन और राजस्व से जुड़े सरकारी दस्तावेज, रसीदें और नकदी मिलने की जानकारी सामने आई। प्रशासन ने गुमटी को सील कर मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। सरकारी दस्तावेज निजी स्थान तक कैसे पहुंचे और इसमें किसी बिचौलिए या कर्मचारी की भूमिका है

दिल्ली में 200 नई ईवी बसों की शुरुआत, इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 5 हजार के पार

दिल्ली में 200 नई ईवी बसों की शुरुआत, इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 5 हजार के पार

दिल्ली में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके बाद डीटीसी का ईवी बस बेड़ा 5 हजार के पार पहुंच गया। कार्यक्रम में दिल्ली-करनाल ई-बस सेवा, 56 लेडीज स्पेशल बस सेवाएं और राजघाट में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किया गया। सरकार ने 2028-29 तक करीब 14 हजार बसों का लक्ष्य रखा है।

शेखपुरा लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को मिला ‘आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार’ अवॉर्ड

शेखपुरा लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को मिला ‘आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार’ अवॉर्ड

पटना में आयोजित आइकॉन पर्सनालिटी ऑफ बिहार 2026 समारोह में शेखपुरा लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को ‘आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री ईशा देओल ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। गजाली ने सम्मान को चिराग पासवान, अरुण भारती और शेखपुरा की जनता को समर्पित किया।

श्योपुर में रेल कनेक्टिविटी को नई सौगात, कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर रेलखंड का उद्घाटन

श्योपुर में रेल कनेक्टिविटी को नई सौगात, कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर रेलखंड का उद्घाटन

श्योपुर जिले के बीरपुर क्षेत्र को करीब छह साल बाद ब्रॉडगेज रेल सेवा की सौगात मिली। कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर के 56 किमी रेलखंड का उद्घाटन किया गया और ग्वालियर-कैलारस मेमू सेवा का विस्तार बीरपुर तक किया गया। करीब 902 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस रेलखंड से क्षेत्र में आवागमन, व्यापार, कृषि, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

वंदे मातरम विवाद पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान, बोले- बेवजह खड़ा किया जा रहा विवाद

वंदे मातरम विवाद पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान, बोले- बेवजह खड़ा किया जा रहा विवाद

सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने वंदे मातरम विवाद को अनावश्यक बताते हुए कांग्रेस को विवाद से बचने की नसीहत दी। उन्होंने राष्ट्रीय गीत के सम्मान और संवैधानिक प्रावधानों का पालन करने पर जोर दिया।