1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. चुनाव आयोग का 6 राज्यों में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी 2027 को आएगी फाइनल सूची, जानें जानकरी

चुनाव आयोग का 6 राज्यों में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी 2027 को आएगी फाइनल सूची, जानें जानकरी

Election Commission Big Announcement: चुनाव आयोग ने 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल समरी रिवीजन का ऐलान किया है। 30 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट और 21 जनवरी 2027 को फाइनल मतदाता सूची जारी होगी। युवाओं को एडवांस आवेदन का मौका भी मिलेगा।

By: Aparna Panwar 
Updated:
चुनाव आयोग का 6 राज्यों में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी 2027 को आएगी फाइनल सूची, जानें जानकरी

Election Commission Big Announcement: चुनाव आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची (Voter List) के स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) का ऐलान किया है। बता दें इस अभियान के तहत वोटर लिस्ट (Voter List) को अपडेट किया जाएगा। वहीं, आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, 30 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी होगा, जबकि 21 जनवरी 2027 को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इस प्रक्रिया में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलतियों में सुधार करने और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने का काम किया जाएगा। खास बात यह है कि 2027 में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को भी एडवांस आवेदन करने का मौका दिया गया है।

6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा अभियान

चुनाव आयोग के अनुसार, स्पेशल समरी रिवीजन का अभियान अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है। आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिए हैं कि इस काम के लिए पर्याप्त कर्मचारियों और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जाए।

30 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 30 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाताओं को अपने नाम और अन्य जानकारियों की जांच करने का मौका मिलेगा। जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, वे नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, नाम, पता और फोटो में गलती होने पर सुधार भी कराया जा सकेगा। इस दौरान नागरिक अपनी आपत्तियां और दावे भी दर्ज करा सकेंगे।

2027 में 18 साल के होने वालों को भी मौका

इस अभियान में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को विशेष सुविधा दी गई है। जो युवा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करेंगे, वे भी पहले से आवेदन कर सकते हैं। इससे पात्र युवाओं का नाम समय पर मतदाता सूची में शामिल करने में मदद मिलेगी।

क्या है स्पेशल समरी रिवीजन (SSR)

स्पेशल समरी रिवीजन चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया है। इसके तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं। वहीं, मृत, दूसरे स्थान पर जा चुके या अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं। इसके अलावा वोटर आईडी में नाम, पता और फोटो जैसी गलतियों को ठीक करने का भी मौका मिलता है।

21 जनवरी 2027 को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट

चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 21 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। आयोग का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। इसलिए संबंधित राज्यों के मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वे ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद अपना नाम और अन्य जानकारियां जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ें: रिश्वतखोरी का विरोध करने पर गई नौकरी। झाड़ू और तिरंगा लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा सफाईकर्मी, जानें मामला

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...