Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश का छिंदवाड़ा जिला अब मक्का और संतरे की खेती के साथ श्रीअन्न और फूलों की खेती में भी अपनी नई पहचान बना रहा है। बता दें किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार नए प्रयास कर रही है। वहीं, इस कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के तहत छिंदवाड़ा में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ (Balram Krishi Mahotsav) में वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर किसानों को संबोधित किया।
जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में किसान भाई-बहनों से संवाद किया और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने पर जोर दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर सुविधाएं देने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। जिससे छिंदवाड़ा में पारंपरिक फसलों के साथ अब श्रीअन्न और फूलों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसानों को खेती के नए विकल्प मिलेंगे और उनकी आमदनी बढ़ाने के अवसर तैयार होंगे।
दरसअल, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता के तहत दुग्ध उत्पादन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों से भी बातचीत की है। जिसमें उन्होंने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए इस क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले पशुपालकों के प्रयासों की सराहना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर वनोपज की खरीदी और कोदो-कुटकी का उपार्जन होने से जनजातीय संग्राहकों और श्रीअन्न उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। इससे ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक मजबूती के नए अवसर बन रहे हैं।
छिंदवाड़ा में सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना पूरी होने के बाद एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे जिले की सिंचाई क्षमता मौजूदा 29 प्रतिशत से बढ़कर 54% तक पहुंच जाएगी। इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा और खेती के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मक्का उत्पादक किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भंडारण, प्रोसेसिंग यूनिट और नए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के बेहतर अवसर मिलेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले और मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करे।
ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/bhagwandas-sabnani-supreme-court-relief-pc-sharma-petition-dismissed/