Balram Krishi Mahotsav News in Hindi

बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, किसानों से किया संवाद

बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, किसानों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'कृषक कल्याण वर्ष-2026' के तहत बैतूल में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल होकर किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही बागवानी फसलों के विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश को देश का पहला पुरस्कार मिलने की जानकारी भी दी।

सीएम मोहन यादव ने 8 हजार से अधिक केला किसानों को दी 107.72 करोड़ रुपये की राहत राशि

सीएम मोहन यादव ने 8 हजार से अधिक केला किसानों को दी 107.72 करोड़ रुपये की राहत राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर के बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअली जुड़कर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 8 हजार से अधिक केला किसानों के खातों में 107.72 करोड़ रुपये की राहत राशि ट्रांसफर की। यह सहायता मई-जून में मौसम की मार से प्रभावित बुरहानपुर, नेपानगर और खकनार तहसीलों के 188 गांवों के किसानों को दी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर को दी ₹356 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर को दी ₹356 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होकर ₹356 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ₹303.34 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन और ₹53.55 करोड़ के पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया और प्रगतिशील किसानों व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का