Farmers News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले की कृषि उपज मंडी में कृषि उत्सव (Krishi Utsav) के आयोजन के बीच किसानों की समस्याएं सामने आई हैं। दरसअल, मंडी में अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों को बारिश के वजह से नुकसान की चिंता सता रही है। बारिश से खुले में रखा अनाज भीग गया, जिससे उसके खराब होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में किसानों के सामने अपनी उपज को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें एक ओर कृषि उत्सव के जरिए कृषि विकास और किसानों के हितों को बढ़ावा देने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर मंडी में अनाज की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि मंडी में उपज को बारिश से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होंगे, तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बता दें कटनी कृषि उपज मंडी में बारिश के बाद खुले में रखा अनाज भीगने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल को बेचने के लिए मंडी पहुंचते हैं, लेकिन उपज की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें नुकसान का डर बना रहता है।
अनाज के भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है। इससे किसानों को उपज बेचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि मंडी में अनाज को सुरक्षित रखने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

कृषि उत्सव का मुख्या उद्देश्य कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों को प्रोत्साहित करने से जुड़ा है, लेकिन मंडी में बारिश के कारण अनाज भीगने की घटना ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जसमें किसानों का सवाल है कि जब कृषि और किसान हितों को प्राथमिकता देने की बात हो रही है, तो उनकी उपज को मौसम की मार से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
किसानों ने मंडी में अनाज को बारिश से बचाने के लिए जरूरी इंतजाम करने की मांग की है। साथ ही, बारिश से प्रभावित उपज का नुकसान आकलन करने और समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की है। मंडी प्रशासन किसानों की इन समस्याओं पर कब ध्यान देता है और उपज की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। ऐसे में फिलहाल किसानों को अपनी फसल के नुकसान की चिंता सता रही है।
ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/vidisha-kotwar-andolan-bhopal-pradarshan-31-october/