1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 307 वोटों से जीत के बाद बोले ध्रुव त्रिपाठी, शिक्षकों के हितों की रक्षा आखिरी सांस तक करूंगा

307 वोटों से जीत के बाद बोले ध्रुव त्रिपाठी, शिक्षकों के हितों की रक्षा आखिरी सांस तक करूंगा

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है। करीब 33 घंटे तक चली मतगणना के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। दूसरी वरीयता के मतों की गणना में ध्रुव त्रिपाठी को 14,887 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजू यादव को 14,580 मत प्राप्त हुए। इस तरह ध्रुव त्रिपाठी ने 307 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जीत के बाद उन्होंने शिक्षक मतदाताओं और भाजपा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करेंगे।

By: BS Yadav 
Updated:
307 वोटों से जीत के बाद बोले ध्रुव त्रिपाठी, शिक्षकों के हितों की रक्षा आखिरी सांस तक करूंगा

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत दर्ज कर ली है। लगभग 33 घंटे तक चली मतगणना के बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी को विजयी घोषित किया गया। दूसरी वरीयता के मतों की गणना में उन्हें 14,887 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजू यादव को 14,580 मत प्राप्त हुए। इस तरह ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 307 मतों के अंतर से जीत हासिल की। जीत के बाद ध्रुव त्रिपाठी ने शिक्षक मतदाताओं और बीजेपी के प्रति आभार जताया। वहीं, चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में आए एमएलसी को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी।

शिक्षकों के हितों की रक्षा आखिरी सांस तक करूंगा

जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी के नवनिर्वाचित एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षक मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को मजबूत करने की बात भी कही। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हम अपने शिक्षक मतदाताओं को और भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। आप लोग हमारे मीडिया तंत्र के लोकतंत्र के रक्षक हैं। आप सबके प्रति भी मैं आभार व्यक्त करता हूं। और मैं कहना चाहता हूं कि शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करते हुए, आदरणीय प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के हाथों को मजबूत करते हुए, शिक्षकों के हितों की रक्षा अपने शरीर की अंतिम सांस तक करेंगे।

विरोध को लेकर ध्रुव त्रिपाठी का सपा पर पलटवार

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में एमएलसी के आने और उनके विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वह लंबे समय से विरोध का सामना करते आ रहे हैं। उन्होंने 2008, 2014, 2020 और 2026 के चुनावों का जिक्र करते हुए अपने विरोधियों पर निशाना साधा। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आप जिस एमएलसी की बात करते हैं महोदय, आप लोग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, आप लोग सब जानते हैं। मैं उनके विरोध का आदी हो चुका हूं। वह 2008 में भी विरोध कर रहे थे, 2014 में भी विरोध कर रहे थे, 2020 में भी विरोध कर रहे थे और 2026 में भी विरोध कर रहे हैं।

गड़बड़ी के आरोपों पर बोले, सबूत बताइए, सुधार करूंगा

मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सवाल पूछे जाने पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने आरोपों को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी को उनकी ओर से की गई कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो उसे सामने रखा जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि गलती बताने पर वह सुधार करने को तैयार हैं। बीजेपी एमएलसी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ये गड़बड़ी हम किए हैं कुछ? यदि आप जानते हो हमारी गड़बड़ी, तो मैं हाथ जोड़कर आपसे निवेदन करता हूं, आप बताएं मैं सुधार करूंगा।

राजू यादव की लड़ाई को भी सराहा

चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी राजू यादव को लेकर भी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राजू यादव के चुनावी संघर्ष की सराहना की और कहा कि उन्होंने अच्छी लड़ाई लड़ी तथा शिक्षकों का विश्वास हासिल किया। ध्रुव त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव में जीत और हार लगी रहती है। वो हमारे रनर रहे। उन्होंने अच्छी लड़ाई लड़ी, उसके प्रति भी मैं उनको धन्यवाद देना चाहता हूं कि लड़ाई ऐसे ही लड़नी चाहिए। उन्होंने लड़ा और शिक्षकों का विश्वास भी उन्होंने हासिल किया। जीत-हार तो होती रहती है। 16 जब कैंडिडेट थे, कोई न कोई जीतेगा, कोई न कोई हारेगा।”

जीत के अंतर पर बोले, जीत तो जीत होती है

जीत का अंतर कम रहने को लेकर सवाल पूछे जाने पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जीत का महत्व जीत में है, न कि अंतर में। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजू यादव को रनर-अप बताते हुए कहा कि चुनाव में जीत और हार के बीच अंतर चाहे जितना हो, विजेता के लिए जीत ही मायने रखती है। उन्होंने मीडिया से सवाल करते हुए कहा कि आप बताएं, ये कम वोट से जीत होती है कि नहीं होती है? जीत, जीत होती है। सुकून जीत से मिलता है। निर्दलीय प्रत्याशी राजू यादव की बात करते हुए बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमारे जो रनर रहे, वो भी अच्छा फाइट किए लेकिन हार गए, तो उनको कौन सा सुकून है।
कुल मिलाकर, 307 मतों से जीत दर्ज करने वाले बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षक मतदाताओं का आभार जताने के साथ शिक्षकों के हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया। वहीं, चुनावी विरोध, गड़बड़ी के आरोप और निर्दलीय प्रत्याशी राजू यादव के प्रदर्शन पर भी उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...