1. हिन्दी समाचार
  2. Religious
  3. Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर इन 4 राशियों को मिल सकता है सबसे अधिक लाभ, यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर इन 4 राशियों को मिल सकता है सबसे अधिक लाभ, यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल जानें। किसे मिलेगा लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी?

By: Aparna Panwar 
Updated:
Rashifal 29 October 2026: करवा चौथ पर इन 4 राशियों को मिल सकता है सबसे अधिक लाभ, यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Rashifal 29 October 2026: 29 अक्टूबर गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखेंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ पर शिव परिवार और मां करवा की पूजा की जाती है। वहीं, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए भी विखास माना जाता है।

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर राशिफल का आकलन किया जाता है। दैनिक राशिफल के अनुसार, कुछ राशि वालों के लिए धन, नौकरी और रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है, जबकि कुछ लोगों को खर्च और कार्यस्थल की चुनौतियों पर ध्यान देना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत आर्थिक मामलों में थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन बाद में स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। नौकरी में बातचीत का तरीका आपके काम आ सकता है। सेहत के लिए हल्की एक्सरसाइज करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। प्रेम संबंधों में चल रहे मतभेदों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को रिश्तों में समझदारी दिखानी होगी। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। निवेश से जुड़े निर्णय लाभकारी हो सकते हैं, लेकिन कार्यस्थल पर ईमानदारी बनाए रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज प्रेम संबंधों में विवाद से बचना चाहिए। नौकरी में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। बेहतर प्रदर्शन के लिए काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और सेहत का जरूर ध्यान रखें। रिश्तों में निष्पक्ष व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले पार्टनर के साथ समय बिताएं और बेवजह के विवादों से बचें। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को करियर में नए विकल्पों पर विचार करना चाहिए। अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसरों का लाभ उठाएं। निवेश करते समय जल्दबाजी से बचें और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए योजना बनाकर काम करें। स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहें।

धनु राशि

धनु राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शांत रहकर काम करने से अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं।

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज प्रेम संबंधों की समस्याएं सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी लेने से अपनी योग्यता दिखा सकते हैं। आर्थिक फैसलों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज पार्टनर के लिए समय निकालना चाहिए। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी में चुनौतियां आएंगी, लेकिन प्रयासों से समाधान निकाल सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों आज प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य रह सकती है। ऑफिस में अपनी योग्यता साबित करने के लिए मेहनत करें। धन और स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रह सकता है, फिर भी बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/mp-vidhan-sabha-e-vidhan-training-paperless-assembly-latest-news/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...