CM मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में मेगा निवेश संवाद करेंगे। गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों से वन-टू-वन चर्चा कर MP में निवेश के अवसरों और GIS 2027 का न्योता देंगे।
CM मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में मेगा निवेश संवाद करेंगे। गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों से वन-टू-वन चर्चा कर MP में निवेश के अवसरों और GIS 2027 का न्योता देंगे।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में मेगा निवेश रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद कर मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेश अवसरों, आधुनिक अधोसंरचना और निवेशक सुविधाओं की जानकारी देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) संकल्प को आधार बनाकर मध्यप्रदेश का ‘GYANII’ विकास मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1.25 लाख एकड़ से अधिक रेडी-टू-यूज लैंड बैंक, 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क और बेहतर रेल-हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बाद बाजार में चांदी की मांग तेजी से बढ़ गई है। MCX पर जहां सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई, वहीं चांदी के दामों में जोरदार उछाल दर्ज हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक अब सोने की बजाय चांदी को बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
आज जहां पूरी दुनिया तेल की बढ़ती कीमतों से परेशान है वही दूसरी तरफ कनाडा के पास तेल की खदान मौजूद है. कनाडा अपनी प्राकृतिक संसाधनों जैसे कि पीने का पानी हो, प्राकृतिक गैस हो, कोयला हो या सोने की खान हो उसे ज्यादा महत्व देता है. बता दें कि कनाडा का तेल कई देशों में जाता है लेकिन भारत में नही. जानिए क्यों भारत स्ट्रेट औफ होर्मुज से तेल
Digital Currency India: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल करेंसी यानी ई-रुपया लॉन्च किया है। यह ई‑रुपया (CBDC) भारत की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी है, जो बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल की जा सकेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने पर चर्चा हुई।
Trump Tariff : भारत सरकार एक तरफ अमेरिका से लगातार चर्चा कर रही है वहीं दूसरी तरफ देश दुनिया के दूसरे हिस्सों में नए बाजार खोलने पर भी अपना फोकस बढ़ा रहा है। भारत का फोकस केवल अमेरिका पर नहीं है। यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के साथ भारत का FTA 1 अक्टूबर से लागू होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद भारत-फिलीपींस द्विपक्षीय संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" के स्तर तक ले जाने की ऐतिहासिक घोषणा की।
Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 25% आयात शुल्क (टैरिफ) को लेकर भारत सरकार ने संयमित और संतुलित प्रतिक्रिया दी है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस कदम से भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई गंभीर या दीर्घकालिक असर नहीं पड़ेगा।
Trump Tariff : अमेरिका द्वारा भारत पर 25% आयात शुल्क लगाने के फैसले का व्यापक असर बिहार के निर्यात कारोबार पर पड़ेगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने महिलाओं के लिए दो खास योजनाएं लॉन्च की हैं। ये योजनाएं महिला उद्यमियों और वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई हैं। इसमें SBI अस्मिता योजना और नारी शक्ति प्लैटिनम डेबिट कार्ड शामिल हैं।
कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में ऑटो और आईटी सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे प्रमुख सूचकांक लाल निशान में चले गए।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर तय की है। गिरते बाजार और बॉन्ड यील्ड के बीच यह दर बरकरार रखी गई है। रिटायरमेंट फंड निकाय की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी।
अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में निवेश करते हैं, तो यह खबर आपको चिंतित कर सकती है। EPFO वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएफ की ब्याज दर में कटौती करने की तैयारी में है। EPFO की ब्याज दर तय करने के लिए 28 फरवरी 2025 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक होगी।