Farmers News: कटनी कृषि उपज मंडी में कृषि उत्सव के बीच बारिश होने की वजह से अनाज भीग गया, जिससे कारण किसानों ने उपज की सुरक्षा और नुकसान के आकलन की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खरब
Farmers News: कटनी कृषि उपज मंडी में कृषि उत्सव के बीच बारिश होने की वजह से अनाज भीग गया, जिससे कारण किसानों ने उपज की सुरक्षा और नुकसान के आकलन की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खरब
Madhav Nagar Garba Mahotsav: कटनी के माधव नगर में गरबा महोत्सव का उत्साह के साथ समापन हुआ। साथ ही सुशील मोटवानी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे और प्रशासन व दुर्गा समितियों का आभार जताया।
कटनी के व्यापारी ने मुंबई के दो लोगों पर ऑनलाइन खिलौनों के ऑर्डर के नाम पर 56 हजार रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। व्यापारी के अनुसार यूपीआई से भुगतान के 27 दिन बाद भी सामान नहीं मिला। उन्होंने एसपी से जांच, कानूनी कार्रवाई और रकम वापस कराने की मांग की है।
कटनी नगर निगम के एक ठेकेदार ने सब इंजीनियर पवन श्रीवास्तव पर सरकारी निर्माण कार्यों के भुगतान के बदले कथित तौर पर 4 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। करीब 6.90 लाख रुपये के भुगतान से जुड़े मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंची। डीएसपी शिवा पाठक ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।
कटनी के बरही थाना क्षेत्र के पिपरिया कला गांव में पुलिस ने 2.258 किलो गांजा बरामद कर 70 वर्षीय गिरधारी लाल पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अब पुलिस की जांच गांजे के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।
कटनी में बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। ग्रोवर परिवार ने स्वागत कर भंडारे का आयोजन किया।
कटनी में हाल के कुछ मामलों ने पुलिस व्यवस्था, प्रशासनिक कार्रवाई और जांच प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि शिकायतों के आधार पर होने वाली कार्रवाई और पुलिस अधिकारियों पर बढ़ते दबाव से उनके मनोबल पर असर पड़ रहा है। ऐसे में निष्पक्ष जांच, पारदर्शी प्रशासन और कानून के समान अनुपालन की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है, ताकि जनता का विश्वास और
कटनी में आदिवासी भूमि और शासकीय निस्तारी नाले पर कथित अतिक्रमण को लेकर समाजवादी पार्टी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
कटनी जिले के कन्हवारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पीछे कथित तौर पर आयरन ओर (काले पत्थर) का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में मजदूरों से खुदाई कर मंदिर परिसर और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
कटनी के छपरा पंचायत में रामायण आयोजन को लेकर हुए विवाद के बाद ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। ग्रामीणों ने कहा कि कार्यक्रम पहले से चली आ रही परंपरा का हिस्सा था और इसे राजनीति या जातिगत विवाद से जोड़ना गलत है।
कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र की आदिवासी महिला ऊषा बाई भूमिया ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। महिला का दावा है कि उसे थाने में मारपीट कर ससुर की मौत के मामले में झूठा बयान देने के लिए दबाव बनाया गया। उसने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से आरोपों पर अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले के स्लीमनाबाद में बहोरीबंद और कटनी के दो सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया। करोड़ों रुपये की लागत से बने इन विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले की स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण किया। ₹1600 करोड़ से अधिक लागत वाली करीब 12 किलोमीटर लंबी इस जल सुरंग से नर्मदा जल सोन बेसिन तक पहुंचेगा, जिससे 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा और कई जिलों की जल व्यवस्था मजबूत होगी।
कटनी के गजानन कॉम्प्लेक्स के पीछे चल रहे एक व्यावसायिक निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण का आरोप लगाया है। नागरिकों ने नगर निगम से जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।
कटनी में RTO विभाग से जुड़ी शिकायतों, कथित अवैध वसूली और संपत्ति मामले को लेकर लोगों ने निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग उठाई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरे मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।