कटनी RTO कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता और बाहरी प्रभाव के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और प्रशासनिक विश्वास बना रहे।
कटनी RTO कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता और बाहरी प्रभाव के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और प्रशासनिक विश्वास बना रहे।
कटनी के तीन प्रमुख प्रवेश मार्गों पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोग प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। चाका तिराहा, गायत्री मंदिर क्षेत्र और पीरबाबा बायपास पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की कमी को हादसों का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
कटनी के घंटाघर बाजार में किराना व्यापारी से जबरन वसूली और धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। व्यापारी संघ की शिकायत के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की। एक आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कटनी के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
कटनी के एमजीएम हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
कटनी में स्टेशन रोड स्थित ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स में बिना अनुमति चल रहे अघोषित अहाते पर पुलिस ने सीएसपी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कई लोग मौके पर शराब पीते हुए पाए गए और अवैध व्यवस्था को उजागर किया गया। पुलिस ने शराब और सामग्री जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आगे सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
कटनी में नगर निगम के एक आउटसोर्स कर्मचारी ने 18 माह से वेतन नहीं मिलने, अभद्र व्यवहार और कथित जातिसूचक टिप्पणी के आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की है।
कटनी में घर लौट रहे एक कपड़ा व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट को लेकर स्थानीय स्तर पर अनियमित गतिविधियों के आरोप सामने आए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। फिलहाल प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
जबलपुर में आरपीएफ ने ट्रेनों में किन्नर का भेष धारण कर यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इनमें से एक आरोपी पूरी तरह से नकली किन्नर था, जबकि दो ने कथित रूप से लिंग परिवर्तन कराया था। आरपीएफ के अनुसार, आरोपी कार्रवाई से बचने के लिए प्लेटफॉर्म की बजाय यार्ड और आउटर क्षेत्र में उतरते थे। पिछले छह महीनों
कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र के छपरा गांव में मार्बल खदानों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। कई बंद पड़ी खदानों की लीज समाप्त होने के बावजूद उन्हें सुरक्षित रूप से बंद नहीं किया गया है, जिससे 100 से 150 फीट गहरे खुले गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार खदानों के आसपास न तो फेंसिंग है और न ही चेतावनी बोर्ड। वहीं चालू खदानों में श्रमिक