1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भोपाल में बनी देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन, 20 नवंबर को होगी लॉन्च

भोपाल में बनी देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन, 20 नवंबर को होगी लॉन्च

भोपाल के ICAR-NIHSAD ने देश की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन (H5N1 Chicken Vaccine) विकसित की है। 20 नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

By: Aparna Panwar 
Updated:
भोपाल में बनी देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन, 20 नवंबर को होगी लॉन्च

Madhya Pradesh News: भारत ने बर्ड फ्लू (Bird Flu) जैसी खतरनाक बीमारी से मुर्गियों और पक्षियों को बचाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन (H5N1 Chicken Vaccine) विकसित की गई है। बता दें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भोपाल में इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ऐसे में इस उपलब्धि से देश के पोल्ट्री उद्योग और मुर्गी पालन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

भोपाल के ICAR संस्थान ने तैयार की स्वदेशी वैक्सीन

यह स्वदेशी वैक्सीन भोपाल स्थित ICAR-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-NIHSAD) के वैज्ञानिकों ने विकसित की है। इसका मुख्या उद्देश्य मुर्गियों को H5N1 वायरस (H5N1 Virus) से होने वाले बर्ड फ्लू के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करना है।

जानकारी के लिए बता दें भारत में पहली बार इस बीमारी से बचाव के लिए स्वदेशी चिकन वैक्सीन (Chicken Vaccine) तैयार की गई है। इससे बर्ड फ्लू (Bird Flu) की रोकथाम के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है।

बर्ड फ्लू से पोल्ट्री किसानों को होता है भारी नुकसान

बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा (Avian Influenza) एक संक्रामक बीमारी है, जो पक्षियों में तेजी से फैल सकती है। इसके संक्रमण से मुर्गियों और अन्य पक्षियों की बड़े पैमाने पर मौत हो सकती है। बीमारी फैलने पर पोल्ट्री फार्म (Poultry Farm) में बड़ी संख्या में पक्षियों को मारना भी पड़ता है, जिससे मुर्गी पालन करने वाले किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

भारत में वर्ष 2006 से अब तक H5N1 और H5N8 वायरस के 500 से अधिक प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं। ऐसे में इस बीमारी की रोकथाम लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।

बर्ड फ्लू नियंत्रण में मिलेगी नई ताकत

ऐसे में अब तक H5N1 वायरस के खिलाफ भारत में विकसित कोई विशिष्ट स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। भोपाल के ICAR-NIHSAD के वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि देश के पशु चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नई वैक्सीन के इस्तेमाल से मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने, बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने और पोल्ट्री किसानों के आर्थिक नुकसान को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। 20 नवंबर को इसके राष्ट्र को समर्पित किए जाने के साथ ही भारत के पोल्ट्री क्षेत्र में बीमारी से बचाव की दिशा में एक नया अध्याय शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें: योगी के गढ़ में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, पीडीए रथ से 2027 का सियासी संदेश

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...