भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत बैतूल में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में भोपाल स्थित अपने निवास से वर्चुअली शामिल होकर किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की विभिन्न पहलों की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। खेती को अधिक लाभकारी बनाने, आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने और किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए कई योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं।

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि बागवानी फसलों के विकास और विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश को देश का पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसे किसानों की मेहनत और राज्य सरकार की कृषि हितैषी नीतियों का परिणाम बताया।
मुख्यमंत्री ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और बागवानी सहित विविध फसलों की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीक का उपयोग किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।