1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. सर्दियों में जरूर खाएं ये 7 चीजें, पेट से लेकर दिल तक रहेंगी सेहतमंद, यहां जानें डॉक्टर ने बताए फायदे

सर्दियों में जरूर खाएं ये 7 चीजें, पेट से लेकर दिल तक रहेंगी सेहतमंद, यहां जानें डॉक्टर ने बताए फायदे

Winter Healthy Foods: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए डाइट में शामिल करें गुड़, तिल, हरी सब्जियां, घी, गाजर, बादाम और अखरोट। यहां जानें इन 7 हेल्दी फूड्स के फायदे।

By: Aparna Panwar 
Updated:
सर्दियों में जरूर खाएं ये 7 चीजें, पेट से लेकर दिल तक रहेंगी सेहतमंद, यहां जानें डॉक्टर ने बताए फायदे

Winter Healthy Foods: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई स्वादिष्ट और पौष्टिक खाद्य पदार्थ लेकर आता है। इस मौसम में बाजार में हरी सब्जियों से लेकर ताजे फल और सूखे मेवे तक आसानी से मिल जाते हैं। ठंड के दिनों में शरीर को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में सही डाइट न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देती है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत रखने और इम्यूनिटी बेहतर बनाने में भी मदद करती है। ऐसे में आइए यहां जानें पूरी डिटेल

सर्दियों में जरूर खाएं ये 7 हेल्दी फूड्स

गुड़ खाने से मिलते हैं जरूरी मिनरल्स

सर्दियों में गुड़ खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये शरीर को ऊर्जा देने और मांसपेशियों के सामान्य कामकाज में मदद करते हैं। जिससे खाने के बाद थोड़ा गुड़ खाया जा सकता है। हालांकि, इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित रखें।

तिल से मजबूत होती हैं हड्डियां

तिल में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट मौजूद होते हैं। ये हड्डियों को मजबूत रखने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। जिससे सर्दियों में तिल के लड्डू और चिक्की के रूप में इसे खाया जा सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां रखेंगी पेट दुरुस्त

पालक, मेथी, सरसों और बथुआ सर्दियों की खास सब्जियां हैं। इनमें फाइबर, आयरन, विटामिन A, विटामिन K और फोलेट पाया जाता है। फाइबर पाचन को बेहतर बनाने और कब्ज से बचाने में मदद करता है।

सीमित मात्रा में खाएं घी

घी में फैट के साथ विटामिन A, E और K पाए जाते हैं। इसमें मौजूद ब्यूटिरेट आंतों की सेहत के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि, घी में कैलोरी और सैचुरेटेड फैट अधिक होता है, इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

गाजर, चुकंदर और शकरकंद हैं फायदेमंद

बता दें सर्दियों में मिलने वाली गाजर, चुकंदर और शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों और इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा है। शकरकंद फाइबर और पोटैशियम देता है, जबकि चुकंदर में फोलेट और प्राकृतिक नाइट्रेट पाए जाते हैं।

बादाम और अखरोट से मिलती है ऊर्जा

बादाम में विटामिन E, प्रोटीन और हेल्दी फैट होते हैं। वहीं, अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है। इनका सेवन दिल और दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही ये लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं।

अंडा, चिकन और मछली से पूरी करें प्रोटीन की जरूरत

सर्दियों में शरीर को पर्याप्त प्रोटीन देना भी जरूरी है। जैसे अंडे में प्रोटीन, विटामिन B12 और विटामिन D पाए जाते हैं। चिकन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जबकि मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद है।

सर्दियों में खानपान का रखें खास ध्यान

सर्दियों में केवल गर्म कपड़े पहनना ही काफी नहीं है, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ रखना भी जरूरी है। इसके लिए संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और रोजाना शारीरिक गतिविधियां करें। गुड़, घी और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरत के अनुसार ही करें। सही खानपान अपनाकर आप सर्दियों में खुद को फिट और सेहतमंद रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/akhilesh-yadav-reaction-dhirendra-shastri-krishna-statement-2/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...