1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Madhya Pradesh News: जेके सीमेंट ने श्रमिकों को बांटे क्रैश हेलमेट, सुरक्षा नियमों के पालन का दिया संदेश, यहां पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: जेके सीमेंट ने श्रमिकों को बांटे क्रैश हेलमेट, सुरक्षा नियमों के पालन का दिया संदेश, यहां पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित जेके सीमेंट प्लांट (JK Cement Plants) में सुरक्षा गेट बैठक का आयोजन किया गया। बता दें बिना क्रैश हेलमेट आवागमन करने वाले श्रमिकों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा और जीरो हार्म नीति के प्रति जागरूक किया गया।

By: Aparna Panwar 
Updated:
Madhya Pradesh News: जेके सीमेंट ने श्रमिकों को बांटे क्रैश हेलमेट, सुरक्षा नियमों के पालन का दिया संदेश, यहां पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: औद्योगिक सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। इस उद्देश्य से पन्ना स्थित जेके सीमेंट प्लांट (JK Cement Plants) में विशेष सुरक्षा गेट बैठक का आयोजन किया गया। दरसअल, इस बैठक के माध्यम से श्रमिकों को कार्यस्थल के साथ-साथ प्लांट परिसर के बाहर और यात्रा के दौरान भी सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

बिना हेलमेट आवागमन करने वाले श्रमिकों को बांटे हेलमेट

जानकारी के लिए बता दें बैठक के दौरान सुरक्षा टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि कुछ श्रमिक प्लांट परिसर के बाहर बिना क्रैश हेलमेट पहने आवागमन कर रहे थे। जिसके बाद इस पर कंपनी प्रबंधन ने तुरंत कदम उठाते हुए बिना हेलमेट पाए गए सभी श्रमिकों को मौके पर ही क्रैश हेलमेट वितरित किए। जिसमें प्रबंधन का मुख्या उद्देश्य श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव करना है।

सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

बता दें कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा केवल प्लांट के अंदर तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि घर से निकलने से लेकर वापस घर पहुंचने तक सुरक्षा नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक श्रमिक के घर पर उसका परिवार इंतजार करता है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय क्रैश हेलमेट (Crash Helmet) का इस्तेमाल जरूर करें और सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

जीरो हार्म नीति को मजबूत करने पर जोर

बैठक में प्लांट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में शत-प्रतिशत हेलमेट उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। जिसमें श्रमिकों को सड़क सुरक्षा और कार्यस्थल पर अपनाए जाने वाले जरूरी सुरक्षा मानकों की जानकारी भी दी गई। वहीं, इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, सेफ्टी विभाग के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। सभी श्रमिकों ने भविष्य में सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने का संकल्प लिया। जेके सीमेंट प्रबंधन (JK Cement) की इस पहल का मुख्या उद्देश्य श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और जीरो हार्म (ZeroHarm) की नीति को प्रभावी बनाना है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/cyclone-murasu-update-heavy-rain-alert-weather-update-news/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...