1. हिन्दी समाचार
  2. Weather
  3. Cyclone Murasu Update: आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Cyclone Murasu Update: आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Cyclonic Storm Murasu 2 नवंबर की रात दक्षिण आंध्र प्रदेश तट से टकरा सकता है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे मैं आइए यहां जानें मौसम को लेकर पूरी जानकारी

By: Aparna Panwar 
Updated:
Cyclone Murasu Update: आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Cyclone Murasu Update: बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 2 नवंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे यह तूफान पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय था। इसके साथ ही, उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और आज देर रात दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है।

100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग IMD के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मुरासु नेल्लोर और नरसापुर के बीच, ओंगोल के दक्षिण में 2 नवंबर की रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच तट को पार कर सकता है। वहीं, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटे रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

जानकारी के लिए बता दें तूफान के प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 2 और 3 नवंबर को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, तेलंगाना में भी 3 नवंबर यानि मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। रायलसीमा में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ थंडरस्क्वॉल की चेतावनी जारी की गई है।

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी असर

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 2 से 8 नवंबर के बीच बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज 2 नवंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। जिसमें केरल और माहे में 2 से 8 नवंबर तक व्यापक बारिश का अनुमान है।

तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मध्य भारत के मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी 2 से 6 नवंबर के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/horope-3-november-2026-daily-rashifal-all-12-zod-2iac-signsosc/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...