Aaj ka Rashifal 3 November 2026: नवंबर महीने का तीसरा दिन यानी 3 नवंबर 2026, मंगलवार को कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। दरसअल, वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में किसी राशि के जातकों को करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, तो किसी को आर्थिक मामलों और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जिसमें कुछ राशियों के लिए प्रेम जीवन बेहतर रहने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। आज मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन बजरंगबली की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करने से संकट दूर होते हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रदर्शन की सराहना हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि के जातकों को प्रेम जीवन में नया अनुभव मिल सकता है। नौकरी में नए अवसरों का लाभ उठाएं और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। सेहत को लेकर जरूर ध्यान दें।
मिथुन राशि वालों के लिए आज प्रेम जीवन में नए बदलाव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
कर्क राशि वालों के लिए दिन बेहद खास रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और नौकरी में काम करने की क्षमता बेहतर होगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा।
सिंह राशि के वालों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं, हालांकि बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

पढ़ें अपना आज का राशिफल
कन्या राशि वालों को रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखनी होगी। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। निवेश के मामले में सुरक्षित विकल्पों को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा।
तुला राशि के वालों आज अपने स्वास्थ्य और खानपान पर जरूर ध्यान दें। नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में समझदारी दिखाएं। निवेश करते समय जल्दबाजी न करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि के जातकों को रिश्तों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका व्यवहार महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रह सकती है। बचत पर जरूर ध्यान दें।
मकर राशि वालों को पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद दूर करने का प्रयास करना चाहिए। नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें। आर्थिक निवेश में सावधानी जरूरी है। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।
मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। काम के तनाव को सकारात्मक सोच के साथ दूर करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/shivpuri-kushwah-samaj-protest-sp-office-aropiyon-ki-giraftari-ki-maang/