1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुनिया पिपलिया में बिजली विभाग की लापरवाही, मंदिर पर गिरा खंभा, स्कूल जाने वाले बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा, पढ़ें खबर

मुनिया पिपलिया में बिजली विभाग की लापरवाही, मंदिर पर गिरा खंभा, स्कूल जाने वाले बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा, पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: रायसेन के जमुनिया पिपलिया गांव में बिजली का खंभा मंदिर पर गिरने के 8 दिन बाद भी मरम्मत नहीं हुई। टूटे खंभे और बिजली के तारों से स्कूल जाने वाले बच्चों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से कार्रवाई की मांग। ऐसे में यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar 
Updated:
मुनिया पिपलिया में बिजली विभाग की लापरवाही, मंदिर पर गिरा खंभा, स्कूल जाने वाले बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा, पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से विद्युत विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम जमुनिया पिपलिया में बिजली का खंभा टूटकर मंदिर पर गिर गया। दरअसल, घटना को करीब आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक विद्युत विभाग ने खंभे को हटाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की सुध नहीं ली है। ऐसे में गांव के लोगों के साथ स्कूल आने-जाने वाले मासूम बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में बनी हुई है।

मंदिर पर गिरा बिजली का खंभा, आठ दिन बाद भी नहीं हुई मरम्मत

जानकारी के अनुसार, ग्राम जमुनिया पिपलिया में अटल ज्योति बिजली लाइन मंदिरों के बीच से होकर गुजरती है। इसी लाइन का एक बिजली का खंभा करीब आठ दिन पहले टूटकर मंदिर पर गिर गया था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों का कहना हैं कि टूटे हुए खंभे और बिजली के तारों के कारण अभी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा चिंता स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर है, क्योंकि इसी रास्ते से रोजाना छोटे-छोटे बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। ऐसे में कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

शिकायत के बाद भी नहीं जागा विद्युत विभाग, ग्रामीणों में नाराजगी

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली का खंभा गिरने के बाद कई बार विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन के माध्यम से सूचना दी गई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।

वहीं, ग्रामीण भैयाराजा यादव ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आठ दिन बीत जाने के बाद भी खंभे को ठीक नहीं किया गया है। लोगों को हर समय किसी अनहोनी का डर बना रहता है।

बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है विभाग?

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है। क्या जिम्मेदार अधिकारियों को स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा की चिंता नहीं है? ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द से जल्द टूटे खंभे को हटाने और बिजली लाइन को सुरक्षित करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:https://www.rninews.co.in/punjab-aap-mla-kunwar-vijay-pratap-resigns-amritsar-north/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...