1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Maharani 5 OTT Release: फिर पर्दे पर लौटेंगी रानी भारती, जनवरी 2027 में SonyLIV पर आ सकता है नया सीजन

Maharani 5 OTT Release: फिर पर्दे पर लौटेंगी रानी भारती, जनवरी 2027 में SonyLIV पर आ सकता है नया सीजन

हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी भारती की वापसी जनवरी 2027 में SonyLIV पर हो सकती है। हालांकि, रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

By: Nivedita 
Updated:
Maharani 5 OTT Release: फिर पर्दे पर लौटेंगी रानी भारती, जनवरी 2027 में SonyLIV पर आ सकता है नया सीजन

हुमा कुरैशी की चर्चित पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज ‘महारानी’ के फैंस के लिए नई अपडेट सामने आई है। सीरीज के पांचवें सीजन यानी ‘महारानी 5’ को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। रानी भारती के किरदार में हुमा कुरैशी एक बार फिर अपनी दमदार वापसी करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी कहानी में राजनीति, सत्ता का संघर्ष और बदले की भावना देखने को मिलेगी।

महारानी 5 की शूटिंग हुई पूरी, रिलीज की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘महारानी 5’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल इसका पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। खबरों की मानें तो मेकर्स जनवरी 2027 में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर रिलीज कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से रिलीज की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दिल्ली, भोपाल और लद्दाख में हुई शूटिंग

इस बार सीरीज का दायरा पहले से बड़ा नजर आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचवें सीजन की शूटिंग दिल्ली, भोपाल और लद्दाख की अलग-अलग लोकेशन्स पर की गई है। सीरीज का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जिन्होंने इससे पहले भी ‘महारानी’ के पिछले सीजन की जिम्मेदारी संभाली है।

 

 

बेटे की मौत का बदला लेंगी रानी भारती?

‘महारानी 4’ का अंत कई चौंकाने वाले घटनाक्रम के साथ हुआ था। रानी भारती को राजनीतिक साजिशों और निजी जिंदगी में बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा था। उनके बेटे जय की रहस्यमयी मौत ने कहानी को नया मोड़ दे दिया था।अब पांचवें सीजन में रानी भारती की लड़ाई सत्ता से आगे बढ़कर न्याय और बदले तक पहुंच सकती है। माना जा रहा है कि वह अपने बेटे की मौत के पीछे छिपे लोगों का पर्दाफाश करने की कोशिश करेंगी। हालांकि, नए सीजन की आधिकारिक कहानी अभी सामने नहीं आई है।

फिर देखने को मिलेगा हुमा कुरैशी का दमदार अंदाज

साल 2021 में शुरू हुई ‘महारानी’ सीरीज ने रानी भारती के राजनीतिक सफर के जरिए दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। इसके चार सीजन रिलीज हो चुके हैं और अब पांचवें सीजन से कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। दर्शकों को अब इसके टीजर और आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...