Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। बता दें रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं है। जानकारी के लिए बता दें इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की विकास यात्रा, युवाओं की प्रतिभा और किसानों के कल्याण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
राज्योत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति’ योजना (Bhagwan Shri Krishna Medhavi Chhatravritti Yojana) के अंतर्गत 102 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज’ (Kisan Kalyan Swabhiman Parv Quiz) के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए। बता दें इस पहल के माध्यम से किसानों के कल्याण और कृषि से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिसमें प्रदेश सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए शिक्षा, कृषि, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दें तीन दिवसीय राज्योत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मन मोह लिया। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाज में शानदार प्रस्तुतियां दीं। जिसमें उनकी संगीत प्रस्तुतियों से भोपाल की शाम यादगार बन गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संगीत का आनंद लिया। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर आयोजित यह राज्योत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर बना।
ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/gorakhpur-cm-yogi-1294-crore-development-projects-sewer-project/