1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी हुए गिरफ्तार

रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी हुए गिरफ्तार

Madhya Pradesh News: रायसेन में आबकारी विभाग ने 16 गांवों में छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 2.23 लाख रुपये की अवैध शराब और 1720 किलो लहान जब्त किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar 
Updated:
रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी हुए गिरफ्तार

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। दरसअल, कलेक्टर रोहित सिसोनिया के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के आदेश पर जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब और कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई है।

16 गांवों में आबकारी विभाग की छापेमारी

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक शैलेंद्र भील (वृत्त रायसेन), सुनील कुमार मीणा (वृत्त बरेली), गौरव भद्रसेन (वृत्त ओबेदुल्लागंज) और रविन्द्र अहिरवार (वृत्त बेगमगंज) की संयुक्त टीम शामिल रही है। टीम ने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर केवलाझिर, कुचवाड़ा, सिंधी कैंप, नारदखेड़ा, सैंडोरा, ढकना, देहगांव, मेंडकी, तामोट, नूरगंज, बरखेड़ा, बम्हौरी, सीतापार, जैथारी, आलमपुर और साजड़ी सहित कई गांवों में आकस्मिक दबिश दी है।

925 पाव देशी मसाला और 168 पाव गोवा व्हिस्की जब्त

छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 925 पाव देशी मसाला शराब, 108 पाव देशी प्लेन शराब और 168 पाव गोवा व्हिस्की बरामद की गई। इसके अलावा 58 लीटर अवैध हाथभट्टी (कच्ची) शराब और 1720 किलोग्राम लहान भी जब्त किया गया।

2.23 लाख रुपये बताई गई जब्त सामग्री की कीमत

आबकारी विभाग के अनुसार, जब्त की गई अवैध शराब और अन्य सामग्री का कुल बाजार मूल्य 2 लाख 23 हजार 735 रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ऐसे में विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/cm-mohan-yadav-loktantra-bachao-arajakta-hatao-padyatra-indore/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...