1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की भव्य तैयारी, तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा भोपाल, यहां पढ़ें खबर

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की भव्य तैयारी, तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा भोपाल, यहां पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव होगा। बता दें मोनाली ठाकुर और मामे खान देंगे प्रस्तुति, 102 मेधावी विद्यार्थियों और 165 किसानों को मिलेगा सम्मान। पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar 
Updated:
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की भव्य तैयारी, तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा भोपाल, यहां पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News:मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। 1 से 3 नवंबर तक लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रदेश की कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और जनजातीय विरासत की झलक देखने को मिलेगी। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को शाम 6:30 बजे राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।

पहले दिन मोनाली ठाकुर, समापन पर मामे खान की प्रस्तुति

जानकारी के लिए बता दें राज्योत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध गायिका मोनाली ठाकुर अपनी सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगी। वहीं, समारोह के अंतिम दिन मशहूर लोक गायक मामे खान अपनी शानदार गायिकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जिसमें तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष धूम रहेगी।

400 से अधिक कलाकार दिखाएंगे लोक संस्कृति की झलक

समारोह में 400 से ज्यादा लोक एवं जनजातीय कलाकार सांस्कृतिक गौरव यात्राओं में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न अंचलों के लोक नृत्य और जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आतिशबाजी भी राज्योत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी।

मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को मिलेगा सम्मान

राज्योत्सव के दौरान प्रतिभाओं और अन्नदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह में 102 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। वहीं, 165 विजेता किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

आम नागरिकों के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क

राज्योत्सव में विभागीय प्रदर्शनियों के साथ हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और देशज व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इससे लोगों को मध्यप्रदेश की विविधता और स्थानीय उत्पादों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। साथ ही, संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, गौरव और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। राज्योत्सव में आम नागरिकों के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/pm-kisan-24th-installment-status-check-2000-rupees/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...