1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में पहुंचे 2,000 रुपये, ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में पहुंचे 2,000 रुपये, ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

PM Kisan News: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हुई जारी। 9.34 करोड़ किसानों के खाते में 2,000 रुपये हुए ट्रांसफर। पैसा नहीं आया तो यहां जानें स्टेटस चेक करने का तरीका।

By: Aparna Panwar 
Updated:
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में पहुंचे 2,000 रुपये, ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

PM Kisan News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थी किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। केंद्र सरकार ने इस किस्त के माध्यम से कुल 18,680 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे हैं। दिवाली से पहले किस्त जारी होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बार कई किसानों के खाते में किस्त की रकम नहीं पहुंची है। वहीं, 10 लाख से ज्यादा किसानों के नाम लाभार्थियों की लिस्ट से हटाए गए हैं। ऐसे में जिन किसानों को 2,000 रुपये का मैसेज नहीं मिला है, उन्हें सबसे पहले अपना स्टेटस चेक करना चाहिए।

इन गलतियों की वजह से अटक सकती है किस्त

पीएम किसान योजना की किस्त रुकने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर किसान ने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं कराई है, तो उसका भुगतान अटक सकता है। इसके अलावा बैंक खाते (Bank Account) का आधार से लिंक नहीं होना, लैंड सीडिंग की प्रक्रिया अधूरी रहना भी किस्त रुकने की वजह बन सकता है। वहीं, एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों के योजना का लाभ लेने या परिवार के एक वयस्क और एक नाबालिग के नाम पर लाभ मिलने की स्थिति में भी पात्रता की जांच के दौरान नाम हटाया जा सकता है।

मोबाइल से ऐसे चेक करें पीएम किसान का स्टेटस

आपकी जेकरि के लिए बता दें किसान घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरते ही आपके सामने योजना से जुड़ी जानकारी खुल जाएगी। यहां आप भुगतान की स्थिति भी देख सकते हैं।

बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

ऐसे में लाभार्थी सूची में नाम देखने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary List विकल्प चुनें। इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें। सबमिट करते ही गांव के लाभार्थियों की सूची सामने आ जाएगी। इसमें किसान अपना नाम चेक कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने इन योजनाओं का भी किया जिक्र

किसानों को आर्थिक सहायता देने के साथ केंद्र सरकार खेती को सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पीएम कुसुम योजना का भी जिक्र किया। फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से फसल को हुए नुकसान पर पात्र किसानों को बीमा सुरक्षा मिलती है। वहीं, पीएम कुसुम योजना के जरिए किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है, जिससे सिंचाई में डीजल पर निर्भरता कम हो सके।

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने से करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद मिली है। जिन किसानों के खाते में अभी तक 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं, उन्हें अपनी ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और लैंड सीडिंग की स्थिति की जांच जरूर करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/mp-government-employees-da-hike-2-percent-2026/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...