1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पृथ्वीपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, दुकानों के बाहर लगे टीन शेड हटाए, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानें मामला

पृथ्वीपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, दुकानों के बाहर लगे टीन शेड हटाए, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानें मामला

Madhya Pradesh News: निवाड़ी के पृथ्वीपुर में नगर परिषद ने जेसीबी से दुकानों के बाहर लगे टीन शेड हटाकर अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना नोटिस कार्रवाई करने पर सवाल उठाए।

By: Aparna Panwar 
Updated:
पृथ्वीपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर, दुकानों के बाहर लगे टीन शेड हटाए, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानें मामला

Madhya Pradesh News: जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने एक बार फिर कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की टीम जेसीबी मशीन लेकर मुख्य चौराहे और बाजार क्षेत्र में पहुंची, जहां दुकानों के बाहर लगाए गए टीन शेड हटाए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मुख्य चौराहे और बाजार में हटाया गया अतिक्रमण

मिली जानकारी के अनुसार, पृथ्वीपुर कस्बे के मुख्य चौराहे और बाजार क्षेत्र में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर टीन शेड लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। इसके वजह से सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से दुकानों के बाहर लगे टीन शेड हटाए गए।

नोटिस दिए बिना कार्रवाई करने का स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

वहीं, नगर परिषद की कार्रवाई को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी भी देखने को मिली। जिसमें स्थानीय निवासी भूपेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने से पहले दुकानदारों को कोई नोटिस नहीं दिया। टीम सीधे जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और टीन शेड हटाने लगी। यदि पहले सूचना दी जाती तो दुकानदार स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेते। उनका कहना है कि दीपावली के बाद भी यह कार्रवाई की जा सकती थी।

सीएमओ ने कार्रवाई को लेकर दी जानकारी

दरसअल, इस पूरे मामले में नगर परिषद पृथ्वीपुर के सीएमओ अरविन्द तिवारी ने भी अपना पक्ष रखा। जिसमें उन्होंने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है। ऐसे में फिलहाल पृथ्वीपुर में अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के बाद प्रशासन और स्थानीय दुकानदारों के बीच कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/shivraj-singh-chouhan-mother-death-last-rites-jait-latest-2/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...