Madhya Pradesh News: निवाड़ी के पृथ्वीपुर में नगर परिषद ने जेसीबी से दुकानों के बाहर लगे टीन शेड हटाकर अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना नोटिस कार्रवाई करने पर सवाल उठाए।
Madhya Pradesh News: निवाड़ी के पृथ्वीपुर में नगर परिषद ने जेसीबी से दुकानों के बाहर लगे टीन शेड हटाकर अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना नोटिस कार्रवाई करने पर सवाल उठाए।
गुना जिले के आरोन के वरवटपुरा क्षेत्र में कथित अतिक्रमण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सकल हिंदू समाज की ओर से चल रहा दो दिवसीय धरना प्रशासन की कार्रवाई के बाद समाप्त हो गया। प्रशासन ने कथित अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की और लोगों की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बुरहानपुर में मानसून से पहले नगर निगम ने नालों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाला बाजार में एक पक्की दुकान को ध्वस्त कर दिया। निगम द्वारा नाला सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
बुरहानपुर में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुर और बोदरली परिक्षेत्र में कुल 17.5 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया। शाहपुर के जम्बूपानी बीट में 15 हेक्टेयर और बोदरली के भिंगारा बीट में 2.5 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। पुनः कब्जा रोकने के लिए खंती (ट्रेंच) खुदाई भी कराई गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ वन अधिकारियों के निर्देशन में वन संपदा संरक्षण और शासकीय