1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. ‘घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे’, अमित शाह ने राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

‘घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे’, अमित शाह ने राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

Amit Shah News: अमित शाह ने हरियाणा के करनाल में कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। जिसमें उन्होंने SIR पर संसद में चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की बात कही और घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का संकल्प दोहराया।

By: Aparna Panwar 
Updated:
‘घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे’, अमित शाह ने राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बता दें हरियाणा के करनाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ (Loktantra Bachao, Arajakta Hatao) पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि संसद में हंगामा करना कांग्रेस की कार्यशैली बन गई है। उन्होंने राहुल गांधी को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने की चुनौती भी दी।

SIR पर विशेष सत्र बुलाने को तैयार सरकार

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार मतदाता सूची (Voter List) के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद में चर्चा करने के बजाय हंगामा करते हैं। साथ ही, शाह ने कहा कि भाजपा का संकल्प घुसपैठियों की पहचान करना और उनके नाम मतदाता सूची से हटाना है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन INDIA पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसकी रैली का उद्देश्य मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना नहीं, बल्कि घुसपैठियों को बचाना है।

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भी उठाए सवाल

गृह मंत्री ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का मुद्दा भी उठाया। जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और जनता को उनकी विदेश यात्राओं के बारे में जानने का अधिकार है। शाह ने कांग्रेस से कई मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।

करनाल में निकाली गई भाजपा की पदयात्रा

इससे पहले अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा के करनाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। यह यात्रा सेक्टर-12 से शुरू होकर दयानंद चौक पर समाप्त हुई। इसके बाद यहां जनसभा का आयोजन किया गया।

पदयात्रा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, हरियाणा की भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी और राज्य के कई मंत्री शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।

INDIA गठबंधन की रैली पर भाजपा का पलटवार

गौरतलब है कि एक नवंबर को INDIA गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की थी। इसमें विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगाए थे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। इसके जवाब में भाजपा लगातार ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। अमित शाह इससे पहले हैदराबाद में भी इस अभियान के तहत पदयात्रा कर विपक्ष पर निशाना साध चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का अनोखा विरोध, हथकड़ी पहनाकर निकाला प्रदर्शन, पढ़ें खबर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...