1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नायब सिंह सैनी को CM मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, बोले “पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे”

नायब सिंह सैनी को CM मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, बोले “पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे”

हरियाणा में नायब सिंह सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिससे उनकी मुख्यमंत्री बनने की घोषणा की गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नायब सिंह सैनी को उनके मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।

By: Rekha 
Updated:
नायब सिंह सैनी को CM मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, बोले “पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे”

हरियाणा में नायब सिंह सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिससे उनकी मुख्यमंत्री बनने की घोषणा की गई। पंचकूला में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी हिस्सा लिया।

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नायब सिंह सैनी को उनके मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सीएम यादव ने लिखा, “हरियाणा में विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री नायब सिंह सैनी जी को हार्दिक बधाई। यकीनन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आप हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

नायब सिंह सैनी का धन्यवाद
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने अमित शाह और सीएम मोहन यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा में दोबारा भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा के विकास को नई दिशा मिलेगी।

पर्यवेक्षक के तौर पर मोहन यादव की भूमिका
डॉ. मोहन यादव ने पंचकूला में आयोजित विधायक दल की इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। बैठक में नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...