1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. CM योगी ने खुद भरी जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील

CM योगी ने खुद भरी जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत ऑनलाइन स्व-गणना पूरी की। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से 30 नवंबर तक स्व-गणना में भाग लेने की अपील की।

By: BS Yadav 
Updated:
CM योगी ने खुद भरी जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील

गोरखपुर: जनगणना-2027 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर प्रदेशवासियों को इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता का संदेश दिया है, गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने जनगणना के दूसरे चरण के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की और प्रदेश के नागरिकों से भी स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद भागीदारी कर लोगों को जागरूक करने की पहल की गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना का फॉर्म भरा पोर्टल पर उपलब्ध प्रश्नावली के सभी 40 सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी जानकारी दर्ज की और स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की इस दौरान प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा भी मौजूद रहीं।

जनगणना सिर्फ आंकड़ों का संग्रह नहीं, विकास की योजनाओं का आधार

स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से भी इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में जनगणना को राष्ट्रीय कार्य बताते हुए कहा कि यह केवल जनसंख्या का आंकड़ा जुटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की जरूरतों, उनकी आकांक्षाओं और भविष्य की योजनाओं को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है, उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े बेहतर नियोजन और विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से 30 नवंबर तक चलने वाली ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया साथ ही विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए हर नागरिक की सहभागिता को जरूरी बताया सीएम योगी ने लोगों से अपनी जानकारी दर्ज कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में योगदान देने की अपील की जनगणना-2027 के दूसरे चरण में जारी स्व-गणना अभियान के जरिए सरकार नागरिकों को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर दे रही है… मुख्यमंत्री की अपील के बाद अब प्रदेशवासियों की सहभागिता पर नजर रहेगी।

अंकित श्रीवास्तव की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...