PM Modi at FICCI Convention 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में फिक्की (FICCI) के शताब्दी वर्ष सम्मेलन और वार्षिक आम बैठक (AGM) का उद्घाटन किया। दरसअल, इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने भारत के भविष्य और आर्थिक विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत 2047 (Bharat 2047) तक दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने में उद्योग जगत की अहम भूमिका होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह सम्मेलन इसलिए भी खास है, क्योंकि फिक्की अपने स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की स्थापना 1927 में हुई थी और 7 अप्रैल 2027 को संगठन के 100 साल पूरे हो जाएंगे। इसी ऐतिहासिक अवसर को ध्यान में रखते हुए इस साल का आयोजन विशेष रूप से किया जा रहा है।
बता दें इस बार फिक्की के शताब्दी वर्ष सम्मेलन की थीम ‘भारत 2047’ (Bharat 2047) रखी गई है। इसका मुख्या उद्देश्य आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर चर्चा करना है। सम्मेलन में उद्योग जगत के प्रतिनिधि देश की आर्थिक प्रगति को तेज करने और भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने के उपायों पर विचार कर रहे हैं।
भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन में 2,500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इनमें देश के प्रमुख उद्योगपति, बड़ी कंपनियों के सीईओ, विदेशी राजदूत, राजनयिक और नीति-निर्माता शामिल हैं। यह आयोजन उद्योग जगत और सरकार के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बन रहा है।
सम्मेलन के कई अधकारियों में आर्थिक विकास, वैश्विक प्रतिस्पर्धा, औद्योगिक सुधार, मैन्युफैक्चरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा युवा उद्यमियों और नए इनोवेटर्स को बड़े निवेशकों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
वहीं, फिक्की का यह सम्मेलन भारत की आर्थिक संभावनाओं, निवेश के अवसरों और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर विचार-विमर्श का अहम मंच माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में बड़ा कदम, बुलेट ट्रेन के ट्रैक पर पहली बार पहुंचेगी बिजली