Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। दरसअल, घरेलू वायदा बाजार MCX पर आज गुरुवार को सोने का भाव 1,29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया। दिसंबर एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर में 1,057 रुपये की गिरावट आई, जिसके बाद कीमत 1,28,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोना कुल 5,466 रुपये सस्ता हो चुका है। ऐसे में शादी-ब्याह के सीजन में सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है।
जानकारी के लिए बता दें आज गुरुवार, 19 नवंबर को MCX पर 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,28,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसका भाव 1,29,142 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंचा, जबकि निचला स्तर 1,28,310 रुपये रहा। कारोबार के दौरान सोना 1,057 रुपये यानी 0.81 फीसदी टूटकर 1,28,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 1,29,814 रुपये था। ये आंकड़े सुबह 9:13 बजे के हैं। बाजार में कारोबार के साथ कीमतों में बदलाव हो सकता है।
ऐसे में सोने की कीमतों में गिरावट का असर लगातार दूसरे दिन देखने को मिला है। वहीं, 17 नवंबर को दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,34,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके बाद 18 नवंबर को कीमत में 4,409 रुपये की बड़ी गिरावट आई और भाव 1,29,814 रुपये रह गया। वहीं, 19 नवंबर को सोना फिर 1,057 रुपये सस्ता हुआ। इस तरह महज दो कारोबारी दिनों में सोने की कीमत 5,466 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर चुकी है।
सोने के दाम गिरने के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार के कई कारण हैं।
डॉलर में मजबूती: अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इससे मांग पर दबाव पड़ता है।
बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी: अमेरिकी बॉन्ड से बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद में निवेशक सोने से पैसा निकालकर दूसरे विकल्पों में लगा रहे हैं।
फेडरल रिजर्व का रुख: अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों को लेकर सख्त नीति के संकेत भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।
कीमतों में आई गिरावट शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका हो सकती है। हालांकि, बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में एक साथ बड़ी रकम निवेश करने के बजाय जरूरत के हिसाब से चरणबद्ध तरीके से खरीदारी करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
ऐसे में ध्यान रखें कि MCX का भाव वायदा बाजार का रेट है। ज्वेलरी खरीदते समय 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत के अलावा 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में ताजा रेट जरूर जांच लें।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने फिक्की सम्मेलन से दिया विकसित भारत 2047 का संदेश