1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली ट्रेड फेयर में आज से आम जनता की होगी एंट्री, जानें कहां से खरीदें टिकट

दिल्ली ट्रेड फेयर में आज से आम जनता की होगी एंट्री, जानें कहां से खरीदें टिकट

Delhi Trade Fair 2026: दिल्ली ट्रेड फेयर 2026 आज से आम लोगों के लिए खुल गया है। यहां जानें टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग, टाइमिंग, एंट्री गेट, पार्किंग और पहुंचने का तरीका।

By: Aparna Panwar 
Updated:
दिल्ली ट्रेड फेयर में आज से आम जनता की होगी एंट्री, जानें कहां से खरीदें टिकट

Delhi Trade Fair 2026: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित 45वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF 2026) आज यानी 19 नवंबर से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। अब लोग परिवार और दोस्तों के साथ मेले में घूमने और देश-विदेश के उत्पादों की खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। बता दें यह मेला 27 नवंबर 2026 तक चलेगा। इससे पहले 14 से 18 नवंबर तक मेला केवल व्यापारिक आगंतुकों के लिए खुला था। इस बार मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ (Development and Heritage) रखी गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया था।

32 राज्यों और 11 देशों के उत्पादों का मिलेगा अनुभव

जानकारी के लिए बता दें इस साल ट्रेड फेयर (Trade Fair) में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 11 देशों की भागीदारी है। मेले के 17 हॉल में 3,500 से ज्यादा प्रदर्शक अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगा रहे हैं। जिसमें यहां लोगों को हस्तशिल्प, हथकरघा, कपड़े, ज्वेलरी, घरेलू सजावट के सामान और विदेशी उत्पाद देखने व खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा फूड स्टॉल, फ्लेवर्स मंडपम और प्रेरणा हॉल में भारतीय स्टार्टअप्स के इनोवेशन भी आकर्षण का केंद्र हैं। मेले में सात स्थानों पर 87 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ट्रेड फेयर की टाइमिंग और टिकट की कीमत

बता दें व्यापार मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि, आगंतुकों को शाम 5:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। इसके बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी।

टिकट की शुरुआती कीमत 100 रुपये है। वीकेंड पर टिकट की कीमत ज्यादा हो सकती है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए वैध सरकारी पहचान पत्र दिखाने पर मुफ्त प्रवेश की सुविधा है।

कहां से खरीदें ट्रेड फेयर का टिकट

आगंतुक ऑनलाइन booking.indiatradefair.com वेबसाइट, ITF 2026 ऐप और DMRC Sarathi ऐप से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के 55 प्रमुख स्टेशनों पर ऑफलाइन टिकट उपलब्ध हैं। ऐसे में ध्यान रहे कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर टिकट नहीं मिलेंगे। भारत मंडपम के गेट पर भी टिकट काउंटर की व्यवस्था नहीं है।

आज किन गेटों से मिलेगी एंट्री

19 नवंबर को गेट नंबर 3 और 4 (भैरों मार्ग) तथा गेट नंबर 10 (मथुरा रोड और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन की तरफ) खुले रहेंगे। गेट नंबर 6, 7 और 9 बंद रहेंगे। 20 नवंबर से ये तीनों गेट भी खोल दिए जाएंगे।

कहां कर सकते हैं पार्किंग

मेले में निजी वाहनों की पार्किंग परिसर के अंदर उपलब्ध नहीं है। वाहन चालक ITPO बेसमेंट पार्किंग, भैरों मंदिर पार्किंग और भारत मंडपम बेसमेंट-2 में गाड़ी खड़ी कर सकते हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए मेट्रो से आने की सलाह दी है। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीक है। ऐसे में मेले में जाने से पहले टिकट बुक करें और एंट्री गेट की जानकारी जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने फिक्की सम्मेलन से दिया विकसित भारत 2047 का संदेश

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...