1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा, अलर्ट जारी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा, अलर्ट जारी

Delhi NCR Air Quality: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर बढ़ा। इंडिया गेट पर AQI 399 और नौरोजी नगर में 416 दर्ज किया गया। यहां जानें आनंद विहार समेत अन्य इलाकों में हवा का हाल।

By: Aparna Panwar 
Updated:
Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा, अलर्ट जारी

Delhi NCR Air Quality: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बता दें राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इंडिया गेट के आसपास AQI 399 दर्ज किया गया। वहीं, नौरोजी नगर रिंग रोड पर यह आंकड़ा 416 तक पहुंच गया। दूसरी ओर, पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में AQI 296 रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

इंडिया गेट और नौरोजी नगर में प्रदूषण का बढ़ा स्तर

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 399 दर्ज किया गया है। जिसमें यह बेहद खराब श्रेणी की ऊपरी सीमा के करीब है। वहीं, नौरोजी नगर रिंग रोड पर AQI 416 पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, आनंद विहार में AQI 296 दर्ज किया गया। यहां हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।

AQI की इन श्रेणियों में समझें हवा का हाल

वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI से हवा में प्रदूषण के स्तर का पता चलता है। इसके आधार पर हवा को छह श्रेणियों में बांटा गया है।

  • 0 से 50: अच्छी हवा
  • 51 से 100: संतोषजनक
  • 101 से 200: मध्यम
  • 201 से 300: खराब
  • 301 से 400: बेहद खराब
  • 401 से 500: गंभीर

बच्चों और बुजुर्गों के लिए बढ़ा खतरा

दरसअल, प्रदूषित हवा में लंबे समय तक रहने से सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अस्थमा और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदूषण ज्यादा होने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

दिल्ली में GRAP-2 के नियम लागू

दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए GRAP-2 के तहत सख्ती की जा रही है। इसके अलावा राजधानी में बाहर से आने वाले वाहनों की जांच भी की जा रही है। 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रावधान लागू है। CPCB के निगरानी केंद्र लगातार अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता पर नजर रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव के अधिकारियों को सख्त निर्देश, दीपावली सुरक्षा और किसानों को राहत पर जोर, पढ़ें खबर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...