1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की अगुवाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की अगुवाई

Uttar Pradesh News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ (Loktantra Bachao – Arajakta Hatao) पदयात्रा की अगुवाई की है। राहुल गांधी और सपा पर निशाना साधते हुए 2027 में भाजपा-एनडीए की जीत का दावा किया है। यहां पढ़ें पूरी खब

By: Aparna Panwar 
Updated:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की अगुवाई

Uttar Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने और अराजकता को हटाने के लिए अब तक निकाली गई 100 से ज्यादा पदयात्राओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता संसद से लेकर सड़क तक केवल भाजपा-एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है। जिसमें उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस मृत, गायब और घुसपैठियों के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। साथ ही, उन्होंने याद दिलाया कि जब चुनाव आयोग ने ईवीएम पर खुली चुनौती दी थी, तब राहुल गांधी मैदान छोड़कर भाग गए थे।

जानकारी के लिए बता दें श्री नबीन बुधवार को गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ (Loktantra Bachao – Arajakta Hatao) अभियान के तहत महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से लेकर गोलघर कालीमंदिर के सामने स्थित लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा तक निकाली गई पदयात्रा की अगुवाई करने से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा और पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई मंत्री, भाजपा पदाधिकारी और एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देशभर में एनडीए द्वारा निकाली जा रही पदयात्राओं से जनता सीधे जुड़ रही है, जिससे विपक्ष पूरी तरह हताश हो चुका है। विपक्ष रामलीला मैदान में अपने दावे का 10 प्रतिशत जनसमर्थन भी नहीं जुटा सका, जबकि एनडीए आज हर जनपद और कस्बे में ऐतिहासिक पदयात्राएं निकाल रहा है।

विपक्ष द्वारा वोटर लिस्ट से 13 करोड़ नाम कटने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए श्री नबीन ने कहा कि इनमें ढाई करोड़ से अधिक मृतक, छह करोड़ से अधिक स्थानांतरित (शिफ्टेड) और तीन करोड़ से अधिक वे लोग शामिल हैं, जिनका कोई वैध सत्यापन नहीं मिला। क्या कांग्रेस मृत, गायब और घुसपैठियों के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है? जब चुनाव आयोग ने ईवीएम पर खुली चुनौती दी थी, तब राहुल गांधी मैदान छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग इसलिए भी संभव नहीं है कि वह जहां से लांच किए जा रहे हैं, वह लॉन्चिंग पैड (पार्टी) भी खराब है। जिस चुनाव में विपक्षी दल की जीत होती है तो वहां राहुल गांधी लोकतंत्र के जीतने का गुणगान करते हैं और जहां हारते हैं, वहां लोकतंत्र को खतरे में बताने लगते हैं।

कांग्रेस ने सदैव संविधान के पन्नों को तार-तार किया

संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले नेताओं पर प्रहार करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव संविधान के पन्नों को तार-तार किया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित किए जाने के बाद किस प्रकार संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया और कैसे बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को अपमानित व चुनाव हराने का षड्यंत्र रचा गया, यह देश भूला नहीं है।

सीएम योगी के नेतृत्व को मुक्तकंठ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सराहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर उत्तम और विकसित प्रदेश बना है। तीन दशकों से बंद खाद कारखाना शुरू हुआ, गोरखपुर इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभरा, एम्स और नए शिक्षण संस्थान स्थापित हुए। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करते हुए राज्य में लाखों सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से दी गईं।

एक्सप्रेसवे पर नहीं दौड़ेगी पंचर साइकिल

विपक्ष, खासकर सपा पर तंज कसते हुए श्री नबीन ने कहा कि पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं दौड़ सकती। जनता में कोई भ्रम नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत और सपा का पूरी तरह सफाया तय है। देश की 140 करोड़ जनता का अटूट विश्वास केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी की 25 करोड़ जनता का विश्वास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेवाभाव एवं पुरुषार्थ पर है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा, जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...