Yogi Adityanath News in Hindi

रामकाज और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन

रामकाज और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन

गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देशभर के संत-धर्माचार्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ता केजी पांडेय को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

वरिष्ठ अधिवक्ता केजी पांडेय को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पांडेय (केजी पांडेय) के दाउदपुर स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा

महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा

गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर 29 सितंबर को गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में संत समाज और श्रद्धालु शामिल होंगे। महंत दिग्विजयनाथ के शिक्षा, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन से जुड़े योगदान को कार्यक्रम में याद किया जाएगा।

भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी पहचान, पांडुलिपियों और प्राचीन ज्ञान को संरक्षित करना जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी पहचान, पांडुलिपियों और प्राचीन ज्ञान को संरक्षित करना जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर में आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा पर संगोष्ठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राचीन पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और शिलालेखों के संरक्षण व डिजिटाइजेशन पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय शिक्षा परंपरा, परा-अपर विद्या और प्राचीन ज्ञान की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, करीब 200 फरियादियों की सुनी समस्याएं

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, करीब 200 फरियादियों की सुनी समस्याएं

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जमीन, स्वास्थ्य और अन्य मामलों पर अधिकारियों को जांच कर पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया।

सीएम योगी का आज गोरखपुर में दौरा, महिला शरणालय का करेंगे लोकार्पण

सीएम योगी का आज गोरखपुर में दौरा, महिला शरणालय का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। चरगांवा में 8.05 करोड़ रुपये से बने 100 क्षमता वाले महिला शरणालय का लोकार्पण और किशोर गृह का निरीक्षण करेंगे।

गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड पर जोर

गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड पर जोर

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सभी पात्र जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। एक दिव्यांग की पेंशन बहाल कराने के साथ इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। सीएम ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा भी की।

गोरखपुर के विश्वकर्मा मंदिर से सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गोरखपुर के विश्वकर्मा मंदिर से सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गोरखपुर के विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कारीगरों और हस्तशिल्पियों के योगदान का उल्लेख किया। सीएम ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को मिल रही सहायता और पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

गोरखपुर में पोखरे की सफाई करने वाले युवकों से मिले सीएम योगी, की सराहना

गोरखपुर में पोखरे की सफाई करने वाले युवकों से मिले सीएम योगी, की सराहना

गोरखपुर के मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित ऐतिहासिक पोखरे की सफाई में जुटे अनुपम गुप्ता और करन निषाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। उन्होंने दोनों युवकों के श्रमदान और सेवा भाव की सराहना करते हुए पोखरे के जल्द सुंदरीकरण और स्थायी जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया।

गोरखपुर में 40 करोड़ की 119 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने कल्याण मंडपम का किया लोकार्पण

गोरखपुर में 40 करोड़ की 119 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने कल्याण मंडपम का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में करीब 40 करोड़ रुपये की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जंगल नकहा नंबर-2 में 3.09 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडपम का भी लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में सीएम ने विकास, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।

गोरखपुर में IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का शुभारंभ, विपक्ष पर CM योगी का प्रहार

गोरखपुर में IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का शुभारंभ, विपक्ष पर CM योगी का प्रहार

गोरखपुर के तारामंडल स्थित IMA भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण किया। करीब 80 लाख रुपये की लागत से तैयार केंद्र में 400 यूनिट रक्त रखने की क्षमता है और ब्लड सेपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और सुरक्षित रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की।

गोरखपुर बीजेपी महानगर कार्यसमिति का विस्तार: मुख्यमंत्री योगी और रविकिशन समेत 17 नेताओं को मिली जगह

गोरखपुर बीजेपी महानगर कार्यसमिति का विस्तार: मुख्यमंत्री योगी और रविकिशन समेत 17 नेताओं को मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर महानगर कार्यसमिति का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद रविकिशन समेत 17 विशेष आमंत्रित सदस्यों की एक विस्तृत सूची जारी की है। इस फेरबदल में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और महिला चेहरों को शामिल किया गया है। हालांकि, पूर्व विधायक एवं मौजूदा राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल का नाम सूची में शामिल न होने के कारण राजनीतिक हलकों में चर्चाओं

गोरखपुर हादसे पर CM योगी का संज्ञान, मृतक परिवार को 4 लाख की सहायता

गोरखपुर हादसे पर CM योगी का संज्ञान, मृतक परिवार को 4 लाख की सहायता

आकाशीय बिजली हादसे की जानकारी मिलते ही CM योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त मदद के निर्देश दिए।

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर CM योगी का संदेश, बोले- मशीन जवाब दे सकती है लेकिन सवाल करना नहीं सिखा सकती

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर CM योगी का संदेश, बोले- मशीन जवाब दे सकती है लेकिन सवाल करना नहीं सिखा सकती

गोरखपुर में शिक्षक दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 81 शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने AI और आधुनिक तकनीक के दौर में शिक्षक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मशीन जवाब दे सकती है, लेकिन बच्चों को सवाल करना, सोचना और संस्कार सीखना शिक्षक ही सिखा सकता है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी सुविधाओं और नवाचार बढ़ाने पर भी जोर दिया।

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, लड्डू गोपाल को झुलाया पालना

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, लड्डू गोपाल को झुलाया पालना

गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य तरीके से मनाया गया। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूरा कराया, लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया और आरती की। इस दौरान भजन संध्या, बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।