1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखनाथ मंदिर में नितिन नबीन ने किए महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन, सीएम योगी ने किया स्वागत

गोरखनाथ मंदिर में नितिन नबीन ने किए महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन, सीएम योगी ने किया स्वागत

Uttar Pradesh News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जानें गोरखपुर दौरे और 2027 चुनाव की तैयारियों से जुड़ी पूरी खबर।

By: Aparna Panwar 
Updated:
गोरखनाथ मंदिर में नितिन नबीन ने किए महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन, सीएम योगी ने किया स्वागत

Uttar Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर मे पुष्प गुच्छ देकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया। मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सदर सांसद रवि किशन और वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन, सीएम योगी ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

गोरखपुर के ऐतिहासिक गोरखनाथ मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आगमन हुआ। मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया साथ मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भी भेट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।गोरखनाथ मंदिर न केवल गोरखपुर की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान है, बल्कि नाथ पंथ की आस्था का प्रमुख केंद्र भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत और दर्शन-पूजन का यह कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है।

गोरखनाथ मंदिर में नितिन नबीन ने किए महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन

 गोरखनाथ मंदिर में नितिन नबीन ने किए महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन

पदयात्रा के बाद अब संगठनात्मक बैठकों पर फोकस, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन

नितिन नबीन का यह गोरखपुर दौरा धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम है। बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व किया था। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू हुई यह पदयात्रा गोलघर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के पास समाप्त हुई। पदयात्रा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद किया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कीं। गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम है। इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होनी है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पूर्वांचल में भाजपा के संगठनात्मक समीकरणों और चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव के अधिकारियों को सख्त निर्देश, दीपावली सुरक्षा और किसानों को राहत पर जोर, पढ़ें खबर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...