1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन, योगी आदित्यनाथ और नितिन नबीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे

गोरखपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन, योगी आदित्यनाथ और नितिन नबीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे

गोरखपुर में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत विशाल जनसभा और जन-आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पहुंचे। पदयात्रा कचहरी चौराहा और गोलघर होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक जाएगी।

By: Nivedita 
Updated:
गोरखपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन, योगी आदित्यनाथ और नितिन नबीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे

गोरखपुर।  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए बड़ा आयोजन किया है। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा और जन-आक्रोश पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के बाद कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजन

भाजपा की ओर से गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल जनसभा और जन-आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के जरिए भाजपा अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन कर रही है।

 

 

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगी पदयात्रा

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, जन-आक्रोश पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा कचहरी चौराहा और गोलघर होते हुए काली मंदिर के पास स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचेगी। यहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और इसके साथ ही पदयात्रा का समापन होगा।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संदेश

गोरखपुर में भाजपा के इस बड़े आयोजन को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पूर्वांचल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के जरिए संगठन अपनी एकजुटता और राजनीतिक ताकत का संदेश देने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल गोरखपुर में भाजपा के इस आयोजन को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। अब इस जनसभा और पदयात्रा के दौरान पार्टी के शीर्ष नेता अपने संबोधन में क्या संदेश देते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

 

रिपोर्ट – अंकित श्रीवास्तव 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...