Madhya Pradesh News: आगामी त्योहारों को देखते हुए पन्ना पुलिस ने आम नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। बता दें इस अभियान के तहत अवैध पटाखों की बिक्री और प्रतिबंधित पटाखों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें में पुलिस ने आमजन से त्योहारों के दौरान नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से खुशियां मनाने की अपील की है।
पन्ना पुलिस के इस अभियान के तहत थाना कोतवाली पन्ना की टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों पर जनजागरूकता से जुड़े होर्डिंग लगाए हैं। इनमें ब्लॉक तिराहा, गांधी चौक और पुलिस कंट्रोल रूम पन्ना सहित अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं। इन होर्डिंग्स के माध्यम से लोगों को अवैध पटाखों की बिक्री और प्रतिबंधित पटाखों के इस्तेमाल से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बता दें पुलिस का मुख्या उद्देश्य है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और आम नागरिक बिना किसी डर के शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मना सकें।
पन्ना पुलिस ने नागरिकों को विशेष रूप से प्रतिबंधित कार्बाइड गन और पटाखों के क्रय-विक्रय से दूर रहने की सलाह दी है। पुलिस ने साफ किया है कि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित पटाखों की खरीद-बिक्री या उनका उपयोग न करे। ऐसे नियमों की अनदेखी से लोगों की जान और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वे बाजार से पटाखे खरीदते समय भी सावधानी बरतें और केवल सुरक्षित एवं नियमों के अनुरूप उपलब्ध पटाखों का ही उपयोग करें।
पन्ना पुलिस का कहना है कि त्योहार खुशियां बांटने का अवसर हैं। ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों की परेशानी का कारण न बनें। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध पटाखों की बिक्री की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें। इस जनजागरूकता अभियान के जरिए पन्ना पुलिस का प्रयास है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे और सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें।
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव ने किसान संगठनों के साथ की अहम चर्चा
